आज की ताजा खबर LIVE: ED अगर केजरीवाल के घर पहुंची तो सड़क पर उतरेंगे AAP कार्यकर्ता
कोविड जंबो सेंटर घोटाला केस में मुंबई पुलिस ने ऑक्स कंस्ट्रक्शन कंपनी के डायरेक्टर पर मामला दर्ज किया. कासगंज में दो पक्षों में विवाद के बाद SHO को गोली लगी. जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार देर शाम सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है.NCP नेता जितेंद्र आव्हाड की भगवान राम […]
LIVE NEWS & UPDATES
-
ED अगर केजरीवाल के घर पहुंची तो सड़क पर उतरेंगे AAP कार्यकर्ता
आम आदमी पार्टी नेताओं ने आशंका व्यक्त की है कि आज ED किसी भी वक्त अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है. थोड़ी देर बाद AAP नेता पार्टी दफ्तर में जुटना शुरू होंगे. ED अगर केजरीवाल आवास पर पंहुचती है तो पार्टी नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेगी.
-
उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान, बिहार में घना कोहरा, ठंड ढहा रही सितम
उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान, बिहार में बहुत घना कोहरा देखने को मिल रहा है. मध्य प्रदेश और त्रिपुरा में घना कोहरा और जम्मू संभाग में मध्यम कोहरा है. ये जानकारी मौसम विभाग ने दी है. सर्दी सितम ढह रही है. लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं.
-
होटल के सीसीटीवी फुटेज से दिव्या पाहुजा हत्याकांड का खुलासा
गुरुग्राम, हरियाणा: पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा को गुरुग्राम के एक होटल में मृत पाए जाने के बाद, एसपी सिटी मुकेश कुमार का कहना है, "दिव्या (27) नाम की लड़की के परिवार ने आरोप लगाया है कि दिव्या अभिजीत नाम के एक व्यक्ति के साथ गई थी, जो एक होटल का मालिक है. जब पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो वारदात का खुलासा हुआ. मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. क्राइम टीम भी मामले की जांच कर रही है.
#WATCH | Gurugram, Haryana: After former model Divya Pahuja was found dead at a Gurugram hotel, SP City Mukesh Kumar says, "The family of the girl named Divya (27) has alleged that Divya went with a person named Abhijeet who is the owner of a hotel...When police scanned the CCTV pic.twitter.com/wiYeiZKHcM
— ANI (@ANI) January 4, 2024
-
बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों की याचिका पर आज सुनवाई
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों की याचिका पर आज सुनवाई.
-
कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर कई उड़ानों में देरी
दिल्ली: कोहरे के बीच कम दृश्यता के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर कई उड़ान संचालन में देरी हुई.
#WATCH Delhi: Several flight operations were delayed at Delhi airport due to low visibility amid fog. pic.twitter.com/E8R0Gl8M2R
— ANI (@ANI) January 3, 2024
-
अफगानिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप
अफगानिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र
Earthquake of magnitude 4.3 on the Richter Scale strikes Afghanistan: National Center for Seismology pic.twitter.com/kMHJTgdDPE
— ANI (@ANI) January 3, 2024
-
जम्मू-कश्मीर में रिक्टर पैमाने पर 3.9 तीव्रता का भूकंप
भारत के जम्मू-कश्मीर में रिक्टर पैमाने पर 3.9 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र.
Earthquake of magnitude 3.9 on the Richter Scale strikes Jammu & Kashmir, India: National Center for Seismology pic.twitter.com/2Go17jWBLs
— ANI (@ANI) January 3, 2024
-
कांग्रेस में शामिल वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला?
दिल्ली: कांग्रेस में शामिल होने पर वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने कहा, हां, ऐसा लग रहा है. हमें कल पता चलेगा.
#WATCH | Delhi: On joining Congress, YSR Telangana Party (YSRTP) president, YS Sharmila says, "Yes looks like it. We will know tomorrow..." pic.twitter.com/k6kZlJOJLX
— ANI (@ANI) January 3, 2024
-
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद के आवास से निकली ईडी टीम
रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद के आवास से रवाना हो गयी है.
#WATCH | Ranchi: The Enforcement Directorate (ED) team leaves Jharkhand Chief Minister Hemant Soren's media advisor Abhishek Prasad's residence. pic.twitter.com/FX8F5ezSlI
— ANI (@ANI) January 3, 2024
कोविड जंबो सेंटर घोटाला केस में मुंबई पुलिस ने ऑक्स कंस्ट्रक्शन कंपनी के डायरेक्टर पर मामला दर्ज किया. कासगंज में दो पक्षों में विवाद के बाद SHO को गोली लगी. जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार देर शाम सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है.NCP नेता जितेंद्र आव्हाड की भगवान राम को लेकर विवादित टिप्पणी के खिलाफ आज बीजेपी प्रदर्शन करेगी. लखनऊ में कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई. ईरान में हुए धमाके में अब तक 103 लोगों की मौत हो गई. विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पेपर लीक मामले में हमने SIT गठित करने का काम किया.देश-दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबर का यहां अपडेट पढ़ें
Published On - Jan 04,2024 12:00 AM



