अंजलि अरोड़ा की ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ को मिला ‘हनुमान अंश’ का साथ, एक्ट्रेस ने शोभिनव से की मुलाकात

अंजलि अरोड़ा की ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ को मिला ‘हनुमान अंश’ का साथ, एक्ट्रेस ने शोभिनव से की मुलाकात

अंजलि अरोड़ा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' की रिलीज़ से पहले 'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्य से मुलाकात की है. उन्होंने शोभिनव को उनकी फिल्म की सक्सेस के लिए बधाई दी.

Anjali Arora Meets Shobhinaw Satyaa: सोशल मीडिया स्टार और एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा जल्द ही फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में नज़र आने वाली हैं. इस फिल्म में वो माता सीता का रोल निभा रही हैं. पिछले महीने इस फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया गया था. अब अंजलि अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘हनुमान अंश’ के लीड एक्टर शोभिनव सत्य के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इसके साथ ही उन्होंने शोभिनव को फिल्म की बंपर सफलता के लिए बधाई दी और साथ में बताया कि उन्हें भी अपकमिंग फिल्म के लिए शोभिनव की ओर से शुभकामनाएं मिली हैं.

अंजलि अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर शोभिनव सत्य के साथ तस्नीरें शेयर करते हुए लिखा, “आज हनुमान अंश के स्टारकास्ट शोभिनव सत्य जी से मिलकर उन्हें हनुमान अंश के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. साथ ही अपनी आने वाली फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के लिए उनसे ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद लिया. ईश्वर का आशीर्वाद हम सभी पर यूं ही बना रहे. जय श्री राम. जय बजरंगबली.”

कच्चा बादाम गर्ल बनीं सीता

अंजलि अरोड़ा टिकटॉक के दौर की सोशल मीडिया स्टार हैं. उनका कच्चा बादाम गाने पर बनाया गया टिकटॉक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद वो रातों रात स्टार बन गई थीं. उन्हें ‘कच्चा बादाम गर्ल’ का टैग मिल गया था. अब अंजिल बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं. ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है. फिल्म में देव शर्मा भगवान राम के किरदार में नज़र आ रहे हैं. इस फिल्म को मेकर्स 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ करने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh के आगे धुरंधर-पुष्पा-बाहुबली सब हुई फेल, 37वें दिन किया ऐसा कमाल जो इंडियन सिनेमा के इतिहास में कभी नहीं हुआ

‘हनुमान अंश’ की बंपर कमाई

‘हनुमान अंश’ भारत की उन फिल्मों में शामिल हो गई है, जिन्होंने बेहद कम बजट में बंपर कमाई की है. इस फिल्म को करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है. अभी तक इस फिल्म ने 37 दिनों में 192.13 करोड़ रुपये की छप्परफाड़ कमाई कर ली है. ये फिल्म नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More