Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या नहीं ‘सबकी शान, सबका मान’ कहिए, पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मैच से पहले जीता मेडल

Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या नहीं ‘सबकी शान, सबका मान’ कहिए, पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मैच से पहले जीता मेडल

Hardik Pandya win Medal ahead of IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के मुकाबले से पहले हार्दिक पंड्या के गले में मेडल आया है. ये मेडल उन्होंने सबसे असरदार खिलाड़ी होने के नाते जीता है.

Hardik Pandya win Medal: ओमान के खिलाफ ग्रुप स्टेज पर खेले आखिरी मुकाबले के बाद भारत को अब अगले मैच में फिर से पाकिस्तान का सामना करना है. सुपर-4 में होने वाले उस मुकाबले से पहले हार्दिक पंड्या ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्हें सबकी शान, सबका मान का तमगा मिला है. इसके अलावा भारतीय ऑलराउंडर ने मेडल भी जीता है. ओमान के खिलाफ मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच भले ही संजू सैमसन बने. लेकिन, जो मैच में असरदार रहा यानी जिसका इम्पैक्ट सबसे ज्यादा रहा, वो खिलाड़ी हार्दिक पंड्या बने. यही वजह है कि उन्हें भारतीय ड्रेसिंग रूम में मेडल देकर सम्मानित किया गया.

हार्दिक पंड्या ने जीता मेडल

ओमान से मैच के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम के अंदर जो कुछ भी हुआ, उसका वीडियो BCCI ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है. उस वीडियो में हार्दिक पंड्या को इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बदले मेडल से सम्मानित होते देखा जा सकता है.

हार्दिक पंड्या को मेडल टीम इंडिया के ट्रेनिंग असिस्टेंट दयानंद गरानी ने पहनाया. दयानंद गरानी को ऐसा करने के लिए टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने चुना था. दयानंद गरानी ने अपना नाम लेने के लिए पहले तो गौतम गंभीर का शुक्रिया अदा किया. फिर, जिस तरह से उन्होंने हार्दिक पंड्या का इंट्रोडक्शन दिया, वो भी काबिलेतारीफ रहा.

दयानंद गरानी ने सबकी शान, सबका मान कहते हुए हार्दिक पंड्या को संबोधित किया. उसके बाद उन्होंने पंड्या को इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच बताते हुए उन्हें मेडल पहनाया.