BCCI AGM Meeting: बीसीसीआई इन खिलाड़ियों को देगी एक करोड़ रुपये? बढ़ाई जा सकती है सैलरी

BCCI AGM Meeting: बीसीसीआई इन खिलाड़ियों को देगी एक करोड़ रुपये? बढ़ाई जा सकती है सैलरी

Domestic Cricket: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने अपने खिलाड़ियों को दिवाली से पहले ही बड़ा तोहफा देने जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ा सकता है.

BCCI AGM Meeting: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल (BCCI) ने डॉमेस्टिक क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दे सकता है. बोर्ड खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाने पर विचार कर रहा है. इससे क्रिकेटरों को डॉमेस्टिक क्रिकेट खेलने में और ज्यादा मदद मिलेगी. BCCI अपने घरेलू क्रिकेट को और बेहतर बनाने के लिए कई बड़े फैसले कर रहा है. इसमें खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाना भी शामिल है. रिपोर्ट्स के मुताबिक चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की सेलेक्शन कमेटी को इस मामले पर आगे काम करने को कहा गया है.

BCCI करेगी ये फैसला

रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI का मानना है कि डॉमेस्टिक क्रिकेट खेलने वाले क्रिकेटरों की फीस कम से कम दोगुनी होनी चाहिए. एक विचार ये भी है कि अगर डॉमेस्टिक खिलाड़ी ने 14 रणजी ट्रॉफी मैच खेले हैं तो उसे सालाना 75 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक की कमाई होनी चाहिए.

इस मामले में BCCI की एजीएम मीटिंग के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बताया कि मीटिंग में ये फैसला लिया गया है कि जो खिलाड़ी एक सत्र में अधिक डॉमेस्टिक मैच खेलेंगे, उन्हें अधिक पैसा मिलेगा. इससे टीमों को घरेलू टूर्नामेंटों के फाइनल में पहुंचने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा.