Hong Kong Open: लक्ष्य सेन ने खत्म किया 2 साल का इंतजार, नंबर-3 खिलाड़ी को हराकर फाइनल में एंट्री

Hong Kong Open: लक्ष्य सेन ने खत्म किया 2 साल का इंतजार, नंबर-3 खिलाड़ी को हराकर फाइनल में एंट्री

सिर्फ चिराग शेट्टी ही नहीं बल्कि वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी ने भी इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है.

भारतीय बैडमिंटन के अच्छे दिन लौटते दिख रहे हैं और एक बार फिर भारतीय खिलाड़ी कोर्ट में अपना कमाल दिखाने लगे हैं. वर्ल्ड चैंपियनशिप में डबल्स का ब्रॉन्ज मेडल आने के बाद अब हॉन्ग कॉन्ग ओपन में भारत के युवा स्टार लक्ष्य सेन ने अपना कमाल दिखाया है.

वर्ल्ड नंबर-3 खिलाड़ी टिएन चेन के खिलाफ लक्ष्य को इस जबरदस्त जीत के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा और आखिरकार उन्होंने 23-21, 22-20 के अंतर से ये मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई.

लक्ष्य की ये जीत इसलिए खास थी क्योंकि 2 साल के लंबे इंतजार के बाद वो किसी सुपर सीरीज के फाइनल में पहुंचे. इससे पहले उन्होंने 2023 में कनाडा ओपन का फाइनल खेला था.

रविवार 14 सितंबर को इस टूर्नामेंट के फाइनल में लक्ष्य सेन का मुकाबला चीन के ली शी फेंग से होगा. वर्ल्ड नंबर-4 फेंग ने सेमीफाइनल में फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव को 21-18, 21-19 से हराया.