दाढ़ी-टोपी वाले मुस्लिम शख्स ने देखी ‘हनुमान अंश’, चप्पल उतारकर थिएटर में बैठे, वीडियो वायरल

दाढ़ी-टोपी वाले मुस्लिम शख्स ने देखी ‘हनुमान अंश’, चप्पल उतारकर थिएटर में बैठे, वीडियो वायरल

Hanuman Ansh Viral Video: हनुमान अंश चर्चा में बनी हुई है. इसकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई है कि एक मुस्लिम बुजुर्ग फिल्म देखते हुए नजर आए हैं, इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है.

नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ इस वक्त चर्चा में बनी हुई हैं. फिल्म दर्शकों के साथ ही स्टार्स स्टार्स को भी काफी पसंद आ रही है और हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है. वहीं, इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो सिनेमाघर का है. वीडियो में एक मुस्लिम बुजुर्ग ‘हनुमान अंश’फिल्म देखते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो ने लोगों का ध्यान खास तौर पर इसलिए खींचा है क्योंकि वह फिल्म देखते समय बिना जूते-चप्पल के बैठा हुआ दिखाई दे रहा है.

वायरल क्लिप में शख्स सफेद कुर्ता-पायजामा और सफेद टोपी पहने नजर आ रहा है. वह थिएटर की सीट पर बिना किसी फुटवियर के बैठा है और पूरी तरह फिल्म देखने में डूबा हुआ दिखाई देता है. उसे इस बात की भी कोई परवाह नहीं दिख रही कि कोई उसका वीडियो बना रहा है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 House Photos: टीपॉट वाला सोफा, शतरंज खेलता ऑक्टोपस, सपना या हकीकत? जानिए बिग बॉस के नए जादुई घर की इनसाइड डिटेल्स!

यूजर्स दे रहे ऐसे रिएक्शन

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों ने इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, बिना राजनीति वाला भारत. वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, दशकों से चली आ रही राजनीतिक ध्रुवीकरण की कोशिशें उसके दिमाग को प्रदूषित करने में नाकाम रहीं. बता दें कि, फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है और उनके प्रति लोगों की आस्था का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मिराज सिनेमाज ने थिएटर में उनके लिए एक सीट खाली रखने का फैसला किया है.मिराज सिनेमाज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने सीट नंबर 9 को नीम करोली बाबा के लिए रिजर्व किया है.