IND vs NZ: टीम इंडिया की खराब फील्डिंग पर आगबबूला हुए सुनील गावस्कर, लाइव कमेंट्री में फूटा गुस्सा, Video
IND vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की ओर से काफी खराब फील्डिंग देखने को मिली. जिसके देखकर दिग्गज सुनील गावस्कर लाइव कमेंट्री में भड़क उठे.
IND vs NZ 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. मुकाबले के दौरान कमेंट्री कर रहे भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल की डिफेंसिव फील्ड प्लेसमेंट पर भड़क उठे. दरअसल, गिल की रणनीति के कारण दूसरी स्लिप में खड़े केएल राहुल के हाथों से एक आसान कैच का मौका निकल गया, जिसे देखकर 77 साल के गावस्कर कमेंट्री बॉक्स में काफी नाराज नजर आए.
खराब फील्डिंग पर फूटा गावस्कर का गुस्सा
यह घटना न्यूजीलैंड की पहली पारी के 96वें ओवर में घटी, जब तेज गेंदबाज आकाश दीप गेंदबाजी कर रहे थे और क्रीज पर नाथन स्मिथ मौजूद थे. ओवर की पांचवीं गेंद ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर थी, जिस पर स्मिथ के बल्ले का बाहरी किनारा लगा. तभी दूसरी स्लिप में तैनात केएल राहुल के पास कैच लपकने का शानदार मौका था, लेकिन वो थोड़ा पीछे खड़े थे, जिसके चलते गेंद उनके हाथ तक नहीं पहुंच सकी.
The passion is still as fierce as ever!



