WTC Points Table: वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद टीम इंडिया के फाइनल की राह हुई मुश्किल, जानें कैसे?

WTC Points Table: वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद टीम इंडिया के फाइनल की राह हुई मुश्किल, जानें कैसे?

WTC Points Table after Wellington Test: वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारत के लिए WTC फाइनल की डगर मुश्किल हो गई है. उसके लिए समीकरण पहले से ज्यादा कठिन हो गए हैं.

वेलिंगटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला पहला टेस्ट मैच तो ड्रॉ हो गया. मगर इसके साइड इफेक्ट क्या हुए? यहां साइड इफेक्ट से मतलब उसके प्रभावों से है. खासकर WTC के पॉइंट्स टेबल पर. भारत के WTC Final खेलने की उम्मीदों पर, जिसे लेकर हालात अब पहले से गंभीर हो गए हैं. रही बात टेस्ट सीरीज पर पड़े इस ड्रॉ के असर की, तो उसका कोई ज्यादा प्रभाव टीम इंडिया की सेहत पर नहीं पड़ा है. 2 टेस्ट की सीरीज ड्रॉ के बाद बराबरी पर है.

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद WTC पॉइंट्स टेबल

अब सवाल है कि वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद WTC Final की टीम इंडिया की राह में कौन सी मुश्किल पैदा हो गई है? फिलहाल तो ड्रॉ हुए टेस्ट के बाद एक नजर WTC 2025-27 के पॉइंट्स टेबल पर डाल लीजिए. ड्रॉ के बाद भी भारत पहले की ही तरह नंबर 4 की पोजिशन पर है मगर उसका अंक प्रतिशत यानी PCT 51.52 से घटकर 50.00 हो गया है. वहीं WTC के पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर है. साउथ अफ्रीका पहले स्थान पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है. अगले साल होने वाले WTC फाइनल में पॉइंट्स टेबल की टॉप टू टीमों को भिड़ना है.