IND vs NZ 1st Test Live, Day 5: लंच ब्रेक से पहले न्यूजीलैंड ने चार विकेट गंवाकर बनाए 157 रन
IND vs NZ 1st Test Live, Day 5: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जा रहा है. इस मुकाबले का आज आखिरी दिन है.
LIVE Cricket Score & Updates
-
IND vs NZ 1st Test Live, Day 5: लंच ब्रेक से पहले न्यूजीलैंड ने चार विकेट गंवाकर बनाए 157 रन
पांचवें दिन लंच तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट गंवाकर 157 रन बना लिए हैं. फिलहाल टॉम ब्लंडेल 14 रन और डेरिल मिचेल आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं. दोनों के बीच 18 रन की साझेदारी हो चुकी है. आज कीवियों ने दो विकेट पर 119 रन से आगे खेलना शुरू किया और पहले सत्र में न्यूजीलैंड ने 26 ओवर में 38 रन बनाए और दो विकेट गंवाए. आज का पहला झटका डेवोन कॉनवे के रूप में लगा था. भारत को दूसरी पारी में 352 रन की बढ़त हासिल थी. इस लिहाज से न्यूजीलैंड अभी भी भारत से 195 रन पीछे है.
-
139 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को चौथा झटका
न्यूजीलैंड को 139 के स्कोर पर चौथा झटका लगा. न्यूजीलैंड अब भी 213 रन पीछे है. पहले कॉनवे को वॉशिंगटन सुंदर ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया था. अब प्रसिद्ध कृष्णा ने रचिन रवींद्र को केएल राहुल के हाथों कैच कराया. कॉनवे 65 रन बनाकर आउट हुए थे. वहीं, रचिन 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे. फिलहाल डेरिल मिचेल और टॉम ब्लंडेल क्रीज पर हैं.
-
न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा
न्यूजीलैंड को 132 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा. यह पांचवें दिन भारत को मिली पहली सफलता रही. न्यूजीलैंड अभी भी 220 रन पीछे है. मैदान पर जम चुके डेवोन कॉनवे को वॉशिंगटन सुंदर ने विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया. कॉनवे 165 गेंद में सात चौके की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने रचिव रवींद्र के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी निभाई. फिलहाल डेरिल मिचेल और रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं.
-
न्यूजीलैंड 130 के पार
न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 132 रन बना लिए हैं. फिलहाल रचिन रवींद्र 34 रन और डेवोन कॉनवे 65 रन बनाकर क्रीज पर हैं. दोनों के बीच अब तक 72 रन की साझेदारी हो चुकी है।. शुरुआती आधे घंटे में कॉनवे और रवींद्र ने डिफेंसिव बल्लेबाजी की है.
-
IND vs NZ 1st Test: पांचवें दिन का खेल शुरू
पांचवें दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है. न्यूजीलैंड की नजर मैच बचाने पर है. वह दो विकेट पर 119 से आगे खेल रहा है. रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे क्रीज पर हैं.
India vs New Zealand 1st Test Match Day 5 Live Score and Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन टेस्ट मैच का आज आखिरी दिन है. पहले 4 दिन के खेल के बाद भारत का पलड़ा भारी है. न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले की पहली पारी में 368 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारत ने अपनी पारी 9 विकेट के नुकसान पर 720 रन बनाकर घोषित की थी और 352 रनों की लीड ली थी. वहीं, न्यूजीलैंड अपनी दूसरी पारी में भी 2 विकेट गंवा चुका है.
भारत जीत से 8 विकेट दूर
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने चौथे दिन स्टंप्स तक 119 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे. मौजूदा हालात को देखते हुए न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला जीतना लगभग असंभव नजर आ रहा है और मैच को ड्रॉ कराकर बचाने के लिए भी उसे खास प्रदर्शन दिखाना होगा. वहीं, भारत की नजर जल्द से जल्द 8 विकेट लेने पर होगी. भारतीय गेंदबाज बचे हुए 8 विकेट 233 रन के अंदर ले लेते हैं तो टीम इंडिया इस मैच को पारी के अंतर से जीत जाएगी.
Published On - Nov 23,2026 3:58 AM IST



