IND vs NZ 1st Test Live, Day 5: वेलिंगटन टेस्ट का आखिरी दिन, जीत से 8 विकेट दूर भारत

IND vs NZ 1st Test Live, Day 5: वेलिंगटन टेस्ट का आखिरी दिन, जीत से 8 विकेट दूर भारत

IND vs NZ 1st Test Live, Day 5: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जा रहा है. इस मुकाबले का आज आखिरी दिन है.

LIVE Cricket Score & Updates

  • 23 Nov 2026 03:59 AM (IST)

    IND vs NZ 1st Test: पांचवें दिन का खेल शुरू

    पांचवें दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है. न्यूजीलैंड की नजर मैच बचाने पर है. वह दो विकेट पर 119 से आगे खेल रहा है. रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे क्रीज पर हैं.

India vs New Zealand 1st Test Match Day 5 Live Score and Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन टेस्ट मैच का आज आखिरी दिन है. पहले 4 दिन के खेल के बाद भारत का पलड़ा भारी है. न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले की पहली पारी में 368 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारत ने अपनी पारी 9 विकेट के नुकसान पर 720 रन बनाकर घोषित की थी और 352 रनों की लीड ली थी. वहीं, न्यूजीलैंड अपनी दूसरी पारी में भी 2 विकेट गंवा चुका है.

भारत जीत से 8 विकेट दूर

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने चौथे दिन स्टंप्स तक 119 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे. मौजूदा हालात को देखते हुए न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला जीतना लगभग असंभव नजर आ रहा है और मैच को ड्रॉ कराकर बचाने के लिए भी उसे खास प्रदर्शन दिखाना होगा. वहीं, भारत की नजर जल्द से जल्द 8 विकेट लेने पर होगी. भारतीय गेंदबाज बचे हुए 8 विकेट 233 रन के अंदर ले लेते हैं तो टीम इंडिया इस मैच को पारी के अंतर से जीत जाएगी.

Published On - Nov 23,2026 3:58 AM IST

Follow Us