U-19 टीम इंडिया के जश्न पर बवाल तो कप्तान ने दिया जवाब, मांजरेकर बोले- ऑस्ट्रेलिया पर धौंस दिखाओ
अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत ने आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को हराया और 1 विकेट से मैच के साथ खिताब जीत लिया. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने खूब जश्न मनाया, जिसके तरीके पर विवाद हो गया.
अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने एक रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को 1 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने 9वीं बार खिताब जीता. भारतीय टीम की जीत जितनी जोरदार थी, खिलाड़ियों का जश्न भी उतना ही जोश और जज्बातों से भरा था. हार की कगार पर खड़ी टीम इंडिया ने जिस अंदाज में ये मैच जीता, उसकी खूब चर्चा हुई. मगर साथ ही खिलाड़ियों के जश्न मनाने का तरीका विवादों में घिर गया, जिस पर खूब प्रतिक्रिया आ रही है. मगर भारतीय कप्तान ने इस सामान्य बताया है.
पाकिस्तान के खिलाफ जज्बात स्वाभाविक
ओमान में शनिवार 14 नवंबर को हुए इस खिताबी मुकाबले में भारत ने बिल्कुल आखिरी गेंद पर 338 रन का मुश्किल लक्ष्य हासिल किया. मोहित उल्वा ने जैसे ही चौका जमाया, सभी भारतीय खिलाड़ी दौड़ते हुए मैदान पर पहुंच गए. खिलाड़ियों ने मोहित और वेंकटा को घेर लिया और जश्न मनाने लगे. वहीं कुछ खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम के सामने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया, जिसमें कुछ बातें भी कही गईं. इसके वीडियो वायरल होने के बाद से ही जश्न के तरीके पर बहस छिड़ी हुई है.
Wow what a game! Hearty congratulations Team India U19 for winning Asia Cup defeating Pakistan



