India vs New Zealand 2026 Live Score: टीम इंडिया को छठी सफलता, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट भी आउट

India vs New Zealand 2026 Live Score: टीम इंडिया को छठी सफलता, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट भी आउट

Ind vs NZ Match Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड 210 रन का टारगेट चेज कर रही है.

LIVE Cricket Score & Updates

  • 15 Nov 2026 01:56 PM (IST)

    Ind vs NZ Live: डीन फॉक्सक्रॉफ्ट भी आउट

    भारतीय गेंदबाज काफी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. 119 रन पर न्यूजीलैंड ने अपना छठा विकेट भी गंवा दिया है. डीन फॉक्सक्रॉफ्ट 31 रन बनाकर आउट हो गए हैं. ये यश ठाकुर का पहला वनडे विकेट है.

  • 15 Nov 2026 01:53 PM (IST)

    India vs New Zealand: माइकल ब्रेसवेल हुए आउट

    न्यूजीलैंड ने 119 रन के स्कोर पर अपना 5वां विकेट गंवा दिया है. माइकल ब्रेसवेल 19 रन बनाकर आउट हो गए हैं. आकिब नबी ने भारत को एक बड़ी सफलता दिलाई है.

  • 15 Nov 2026 01:32 PM (IST)

    Ind vs NZ Live: 100 रन के पार

    न्यूजीलैंड ने 27 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान 101 रन बना लिए हैं. डीन फॉक्सक्रॉफ्ट 23 रन और माइकल ब्रेसवेल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं.

  • 15 Nov 2026 01:05 PM (IST)

    India vs New Zealand: फिन एलेन भी आउट

    भारत ने एक और सफलता हासिल कर ली है. फिन एलेन 1 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने हैं. इसी के साथ न्यूजीलैंड का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 83 रन हो गया है.

  • 15 Nov 2026 01:00 PM (IST)

    Ind vs NZ 5th ODI Live: निक केली हुए आउट

    न्यूजीलैंड ने 82 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट भी गंवा दिया है. निक केली 45 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं. ये विकेट भी अर्शदीप सिंह के नाम रहा है.

  • 15 Nov 2026 12:38 PM (IST)

    Ind vs NZ 5th ODI Live: विल यंग हुए आउट

    न्यूजीलैंड ने 64 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है. विल यंग 22 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अर्शदीप सिंह ने भारत को एक बड़ी सफलता दिलाई है.

  • 15 Nov 2026 12:09 PM (IST)

    Ind vs NZ Live: 50 रन पूरे

    न्यूजीलैंड को एक अच्छी शुरुआत मिली है. टीम ने 11.2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन का आंकड़ा छू लिया है. विल यंग और निक केली क्रीज पर मौजूद हैं.

  • 15 Nov 2026 11:41 AM (IST)

    Ind vs NZ 5th ODI Live: टीम इंडिया को पहली सफलता

    टीम इंडिया को पहली सफलता मिल गई है. न्यूजीलैंड को 26 रन के स्कोर पर टिम साइफर्ट के रूप में बड़ा झटका लगा है. वो 14 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने हैं.

  • 15 Nov 2026 11:33 AM (IST)

    Ind vs NZ Live: अच्छी शुरुआत

    न्यूजीलैंड ने पहले 5 ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 24 रन बना लिए हैं. विल यंग और टिम साइफर्ट काफी संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारत को मैच में बने रहने के लिए विकेट की जरूरत है.

  • 15 Nov 2026 11:20 AM (IST)

    Ind vs NZ Live: रन चेज की शुरुआत

    न्यूजीलैंड की ओर से विल यंग और ​​टिम साइफर्ट ने पारी का आगाज किया है. उन्हें जीत के लिए 210 रनों का टारगेट चेज करना है.

  • 15 Nov 2026 10:40 AM (IST)

    Ind vs NZ Live: टीम इंडिया 209 रन बनाकर ऑलआउट

    टीम इंडिया 42.1 ओवर में 209 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है. इस पारी में भारत की ओर से ईशान किशन और अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 46-46 रन बनाए. इनके अलावा कोई भी खिलाड़ी 30 रन का आंकड़ा नहीं छू सका. वहीं, न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर और जैकब डफी ने 3-3 विकेट लिए.

  • 15 Nov 2026 10:37 AM (IST)

    IND vs NZ: 200 रन का आंकड़ा छुआ

    अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ने कुछ बड़े शॉट्स लगाकर भारत का स्कोर 200 रन के पार पहुंच दिया है. दोनों खिलाड़ी खुलकर बल्लेबाजी करने की कोशिश कर रहे हैं.

  • 15 Nov 2026 10:30 AM (IST)

    IND vs NZ 5th odi: टीम इंडिया ने 9वां विकेट गंवाया

    टीम इंडिया ने 183 रन के स्कोर पर अपना 9वां विकेट गंवा दिया है. ईशान किशन के रूप में टीम को बड़ा झटका लगा है, जो 46 रनों की एक अहम पारी खेलकर पवेलियन लौटे हैं.

  • 15 Nov 2026 10:13 AM (IST)

    Ind vs NZ Live: टीम इंडिया ने 8वां विकेट गंवाया

    टीम इंडिया ने 166 रन के स्कोर पर 8वां विकेट भी गंवा दिया है. यश ठाकुर अपने डेब्यू मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए हैं. ये मिचेल सैंटनर का तीसरा विकेट है.

  • 15 Nov 2026 10:10 AM (IST)

    India vs New Zealand: आकिब नबी भी आउट

    टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. 166 रन के स्कोर पर 7वां बल्लेबाज भी पवेलियन लौट गया है. आकिब नबी 9 गेंदों पर सिर्फ 5 रन ही बना सके हैं.

  • 15 Nov 2026 10:08 AM (IST)

    Ind vs NZ 5th ODI Live: नमन धीर हुए आउट

    टीम इंडिया ने 160 रन पर अपना छठा विकेट गंवा दिया है. नमन धीर 31 गेंदों पर 22 रन बनाकर मिचेल सैंटनर का शिकार बने हैं.

  • 15 Nov 2026 09:56 AM (IST)

    India vs New Zealand: 150 रन के पार

    टीम इंडिया ने 32वें ओवर में 5 विकेट गंवाकर 150 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया है. फिलहाल ईशान किशन और नमन धीर क्रीज पर हैं. भारत को एक बड़े स्कोर तक पहुंचने के लिए इनके बीच अच्छी साझेदारी की जरूरत है.

  • 15 Nov 2026 09:31 AM (IST)

    Ind vs NZ Live: टीम इंडिया ने 5वां विकेट गंवाया

    टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. अक्षर पटेल 55 गेंदों पर 46 रनों की अहम पारी खेलकर आउट हो गए हैं. इसी के साथ 121 रन पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है.

  • 15 Nov 2026 09:15 AM (IST)

    IND vs NZ: 100 रन के पार भारत

    टीम इंडिया ने 21.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. ईशान किशन और अक्षर पटेल काफी संभलकर स्कोर को आगे बढ़ा रहे हैं.

  • 15 Nov 2026 09:00 AM (IST)

    Ind vs NZ 5th ODI Live: टीम इंडिया को चौथा झटका

    टीम इंडिया ने 86 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया है. कप्तान श्रेयस अय्यर 26 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

  • 15 Nov 2026 08:57 AM (IST)

    Ind vs NZ Live: 15 ओवर का खेल पूरा

    टीम इंडिया ने 15 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं. कप्तान अय्यर 18 रन और अक्षर पटेल 19 रन बनाकर खेल रहे हैं.

  • 15 Nov 2026 08:29 AM (IST)

    India vs New Zealand: 50 रन के पार भारत

    टीम इंडिया ने 11.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल भारत को मैच में वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं.

  • 15 Nov 2026 08:14 AM (IST)

    Ind vs NZ 5th ODI Live: टीम इंडिया को तीसरा झटका

    टीम इंडिया की पारी एक बार फिर लड़खड़ा गई है. 34 रन के स्कोर पर भारत ने अपना तीसरा विकेट भी गंवा दिया है. ऋतुराज गायकवाड़ 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. भारत को अब एक बड़ी साझेदारी की जरूरत है.

  • 15 Nov 2026 08:05 AM (IST)

    Ind vs NZ Live: विराट भी आउट

    टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है, 33 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट भी गिर गया है. विराट कोहली 7 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं. ये विकेट भी मैथ्यू फिशर ने हासिल किया है.

  • 15 Nov 2026 07:56 AM (IST)

    India vs New Zealand: टीम इंडिया को पहला झटका

    टीम इंडिया ने 23 रन पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है. रोहित शर्मा 7 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं. ये विकेट मैथ्यू फिशर ने हासिल किया है.

  • 15 Nov 2026 07:48 AM (IST)

    Ind vs NZ Live: अच्छी शुरुआत

    रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने काफी संभलकर शुरुआत की है और पहले 4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बटोर लिए हैं.

  • 15 Nov 2026 07:33 AM (IST)

    Ind vs NZ 5th ODI Live: टीम इंडिया की पारी शुरू

    मुकाबले की शुरुआत हो गई है. रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद हैं. वहीं, गेंदबाजी की कमान जैकब डफी ने संभाली है.

  • 15 Nov 2026 07:04 AM (IST)

    Ind vs NZ Live: भारत की पहले बल्लेबाजी

    आखिरकार न्यूजीलैंड ने इस सीरीज में टॉस जीत लिया है और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. यानी टीम इंडिया इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली है.

  • 15 Nov 2026 06:33 AM (IST)

    Ind vs NZ Live: सीरीज का आखिरी मैच

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज रोमांचक मोड़ पर खड़ी है. भारत को सीरीज अपने नाम करने के लिए जीत की जरूरत है. वहीं, न्यूजीलैंड के पास सीरीज बराबरी पर खत्म करने का मौका है. ये अहम मैच माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर होगा.

India vs New Zealand 2026 Live Score and Latest Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है, जहां भारत की पहले बल्लेबाजी है. इस सीरीज के शुरुआती 2 मैच भारत के नाम रहे थे और फिर तीसरा मुकाबला बारिश में धुल गया था. लेकिन चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने दमदार वापसी की थी और बड़ी जीत हासिल की थी. ऐसे में न्यूजीलैंड की नजर सीरीज को बराबरी पर खत्म करने पर रहने वाली है.

दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत का स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, नमन धीर, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, ईशान किशन, कुमार कुशाग्र, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, कुलदीप यादव

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड- मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग.

Published On - Nov 15,2026 6:31 AM IST

Follow Us