खूब जले पटाखे, लेकिन दिवाली के अगले दिन कैसे कम हो गया प्रदूषण? सामने आई ये वजह

खूब जले पटाखे, लेकिन दिवाली के अगले दिन कैसे कम हो गया प्रदूषण? सामने आई ये वजह

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की रिपोर्ट के अनुसार दिवाली के अगले दिन दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में मामूली सुधार दर्ज किया गया और यह 382 से घटकर 371 पर आ गया.

दिल्ली में प्रदूषण इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. दिवाली के बाद से राजधानी की आबोहवा पर काफी असर पड़ा है. इस बीच दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) की रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक, दिवाली के अगले दिन दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में मामूली सुधार दर्ज किया गया. AQI 382 से घटकर 371 पर आ गया. हालांकि यह स्तर अभी भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बना हुआ है. धुंध और कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी प्रभावित हुई है.

वहीं दिवाली के दिन शहर के 26 निगरानी केंद्रों में से 19 पर शोर का स्तर पिछले साल की तुलना में अधिक दर्ज किया गया. दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) की एक रिपोर्ट के मुताबिक मौसम संबंधी कारकों और हवा की तेज गति के कारण दिवाली के अगले दिन सोमवार सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में बीते सालों की तुलना में 2.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

धुंध और कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित

रिपोर्ट में की गई चार सालों की तुलना के अनुसार दिवाली के दिन और उसके अगले दिन सुबह दर्ज किए गए AQI के स्तर संबंधित सालों की तुलना में सबसे अधिक रहे. भारी आतिशबाजी के बावजूद, सुबह के समय हवा की गति में कुछ सुधार और दिशा बदलने के कारण प्रदूषण में बहुत बड़ी बढ़ोतरी टल गई, फिर भी धुंध और कोहरे के कारण दृश्यता (Visibility) प्रभावित रही

19 स्थानों पर 2025 की तुलना में शोर का स्तर बढ़ा

वहीं शोर के स्तर की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक दिवाली के दिन शोर का स्तर नजफगढ़ में 57.5 डेसीबल (ए) से लेकर करोल बाग में 89.1 डेसीबल (ए) तक दर्ज किया गया. इस दौरान 19 स्थानों पर 2025 की तुलना में शोर का स्तर बढ़ा, जबकि सात स्थानों पर इसमें गिरावट दर्ज की गई.

पिछले साल के 89.2 डेसीबल (ए) के मुकाबले मामूली गिरावट के बावजूद करोल बाग निगरानी वाले स्थानों में सबसे अधिक शोर वाला इलाका बना रहा.दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) के अनुसार, त्योहार वाले दिन 26 निगरानी केंद्रों में से 19 पर पिछले साल की तुलना में अधिक शोर दर्ज किया गया.

जूही उरूषा खान
जूही उरूषा खान

जूही उरूषा खान पिछले 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ी हुई हैं. भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से फिल्म जर्नलिज्म की पढ़ाई की. इसके बाद दिल्ली आकर BAG में एंटरटेनमेंट बीट पर इंटर्नशिप की. बाद में CNEB न्यूज चैनल में एंटरटेनमेंट बीट में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया, साथ ही प्रोग्रामिंग को भी देखा.

CNEB के बाद VOICE OF INDIA में  एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर काम करना शुरू किया. यहां से फिर जनसंदेश न्यूज चैनल के साथ जुड़ीं और प्रोग्रामिंग में काम किया. इसके बाद 4 REAL NEWS चैनल में करीब चार साल न्यूज के साथ ही प्रोग्रामिंग और धार्मिक शोज पर काम किया.

यहां से राज्यसभा टीवी का रुख किया और प्रोग्रामिंग में काम किया. इसके साथ ही एंकरिंग करना भी शुरू की. इसके बाद सूर्या समाचार में प्रोग्रामिंग में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर प्रोड्यूसर काम किया.

जी बिहार झारखंड में भी काम करने का अनुभव है. फिलहाल टीवी9 भारतवर्ष से जुड़ी हुई हैं.

Read More