AUS vs ENG: एक साथ हारे, एक ही दिन जीते… भारत के बाद इंग्लैंड को भी मिली सफलता, ऑस्ट्रेलिया को रौंदा

AUS vs ENG: एक साथ हारे, एक ही दिन जीते… भारत के बाद इंग्लैंड को भी मिली सफलता, ऑस्ट्रेलिया को रौंदा

Australia vs England: वनडे सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 131 रन पर ढेर हो गई थी, जबकि इस बार इंग्लैंड के ओपनर ने ही अकेले लगभग इतने रन बनाए और टीम इससे ज्यादा रन के अंतर से जीती.

भारत और इंग्लैंड की क्रिकेट टीमों के लिए पिछले 2 मैच एक जैसे साबित हुए हैं. भारतीय टीम जहां न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज खेल रही है तो वहीं इंग्लैंड भी ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेल रही है. दोनों टीमों को बीती 13 नवंबर को अपने-अपने विरोधी के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. संयोग से 15 नवंबर को भी भारत और इंग्लैंड मैदान पर उतरे और इस बार दोनों टीमों को जीत मिली. भारत को जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा लेकिन इंग्लैंड ने तो ऑस्ट्रेलिया को 135 रन से रौंद दिया.

बैंटन ने ऑस्ट्रेलिया से लिया बदला

पर्थ में मिली करारी हार के बाद एडिलेड में खेले गए वनडे सीरीज के इस दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार वापसी की. पिछले मैच में इंग्लैंड की बैटिंग बुरी तरह फेल हुए थी और पूरी टीम सिर्फ 131 रन पर ढेर हो गई थी. मगर इस बार पूरी टीम का बल्ला खूब बरसा. ओपनर टॉम बैंटन ने ही अकेले दम पर 121 रन कूट दिए, जिसके दम पर इंग्लैंड ने 6 विकेट पर 355 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

बैंटन ने 99 गेंदों में 121 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल थे. ये बैंटन के ODI करियर का दूसरा शतक था. उनके अलावा जो रूट ने 62 रन की दमदार पारी खेली. वहीं जॉर्डन कॉक्स ने सिर्फ 49 गेंदों में 67 और विल जैक्स ने 40 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाकर पारी को फिनिशिंग टच दिया.

शुरू से ही लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलियाई पारी

वहीं इस बार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी फ्लॉप रही और इसकी वजह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन रहे. इंग्लैंड ने सिर्फ 7 ओवर में 29 रन तक ही 4 विकेट गिरा दिए थे, जिसमें से 3 तो दाएं हाथ के पेसर एटकिंसन को मिले. शुरुआती झटकों के बाद कैमरन ग्रीन और मैट रेनशॉ ने पांचवें विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला.

मगर स्पिनर लियम डॉसन ने रेनशॉ (63) को आउट कर ये साझेदारी तोड़ी और फिर विकेट का पतझड़ लग गया. डॉसन ने ही ग्रीन (64) को भी पवेलियन लौटाया. आखिरकार ऑस्ट्रेलियाई पारी 44.3 ओवर में 220 रन पर ही निपट गए. एटकिंसन ने 28 रन देकर 4 विकेट लिए. इस तरह सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. सीरीज का फैसला अब 18 नवंबर को होबार्ट में आखिरी वनडे मैच में होगा.

सुमित सुन्द्रियाल
सुमित सुन्द्रियाल

इस वक्त TV9 हिंदी (स्पोर्ट्स 9) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (स्पोर्ट्स) की भूमिका में हूं. यहां तक पहुंचने की शुरुआत 2009 से हुई, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास मीडिया ऑनर्स कोर्स (2009-12) में एडमिशन लिया. फिर 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा किया. यहीं से 2013 में पहली बार पेशेवर पत्रकारिता में कदम रखे और सबसे पहले न्यूज 18 इंडिया टीवी चैनल में जगह बनाई. डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेने से पहले करीब 6 साल टीवी इंडस्ट्री में ही गुजरे, जहां असानमेंट डेस्क पर काम किया. असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए जानकारी जुटाना सबसे अहम काम होता है और उस खबर के हर पहलू को जांचना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है. यही काम न्यूज 18 इंडिया में रहते हुए किया. इसके बाद खेल और खेल की खबरों के मोह ने डिजिटल जर्नलिज्म की ओर मोड़ा और एक नया सफर शुरू हुआ. इसकी शुरुआत IPL 2019 के दौरान हुई, जब क्विंट हिंदी का दामन थामा. एक साल क्विंट के साथ खेल की खबरें लिखने के बाद इसी काम में नया मुकाम हासिल करने के लिए TV9 हिंदी से रिश्ता जुड़ा. पिछले 3 साल से यहीं पर खेल की हर छोटी-बड़ी, गंभीर और मजेदार खबरें आप तक पहुंचा रहां हूं और लगातार बेहतर तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहा हूं.

Read More