IND vs NZ: बेसिन रिजर्व में 58 साल पहले मिली थी भारत को जीत, इस मैदान पर जानिए कैसा है रिकॉर्ड

IND vs NZ: बेसिन रिजर्व में 58 साल पहले मिली थी भारत को जीत, इस मैदान पर जानिए कैसा है रिकॉर्ड

भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 और वनडे सीरीज में हरा दिया अब बारी टेस्ट सीरीज की है, जिसका पहला मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में होने वाला है.

टी20 सीरीज में जीत, वनडे सीरीज भी जीती, अब बारी है टेस्ट सीरीज की. न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 19 नवंबर से होगा. पहला मैच बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा. ये मैदान टीम इंडिया के लिए किसी नासूर की तरह है क्योंकि यहां जीतना उसके लिए बहुत ही मुश्किल रहा है. आइए आपको बताते हैं बेसिन रिजर्व में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

बेसिन रिजर्व में टीम इंडिया का प्रदर्शन

बेसिन रिजर्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने अबतक 8 टेस्ट मैच खेले हैं और ये टीम सिर्फ एक मैच जीती है. टीम इंडिया ने पांच मैच गंवाए हैं और दो टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं. बड़ी बात ये है कि भारत को इस मैदान पर आखिरी जीत 58 साल पहले 1968 में मिली थी. ये मैच भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीता था. उसके बाद भारतीय टीम ने इस मैदान पर 7 मैच खेले और टीम इंडिया ने लगातार पांच मैच गंवाए, उसके बाद दो टेस्ट ड्रॉ रहे और पिछली बार साल 2020 में टीम इंडिया वेलिंगटन में टेस्ट खेलने उतरी, जहां उसे 10 विकेट से हार मिली.

पिछली बार टीम इंडिया के साथ क्या हुआ था?

साल 2020 में वेलिंगटन टेस्ट में भारतीय टीम पहली पारी में सिर्फ 165 रनों पर सिमट गई थी. टिम साउदी ने सिर्फ 49 रन देकर 4 विकेट झटके थे. कप्तान कोहली थे, और वो 2 रन बना सके. सबसे ज्यादा 46 रन अजिंक्य रहाणे ने बनाए थे.जवाब में न्यूजीलैंड ने 348 रन बनाए, केन विलियमसन ने 89 रनों की बेहतरीन पारी खेली. दूसरी पारी में भी टीम इंडिया की बैटिंग नाकाम रही और उसने सिर्फ 191 रन बनाए.न्यूजीलैंड को महज 9 रन का लक्ष्य मिला और उसने 10 विकेट से ये मैच जीत लिया. अब इस बार टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए अपनी बल्लेबाजी को बेहतर करना होगा. टीम के पास शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल जैसे बल्लेबाज हैं, जो कि अच्छी फॉर्म में हैं. अब देखना ये है कि टीम क्या कमाल करती है.

अनूप देव सिंह
अनूप देव सिंह

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल  2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.

Read More