IND vs NZ: रोहित शर्मा फेल हो गए, अपने दोस्त को फंसा गए, अब वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल है

IND vs NZ: रोहित शर्मा फेल हो गए, अपने दोस्त को फंसा गए, अब वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल है

रोहित शर्मा के लिए न्यूजीलैंड वनडे सीरीज किसी सदमे से कम नहीं रही. ये खिलाड़ी 4 मैचों में सिर्फ 30 ही रन बना पाया.

रोहित शर्मा का बल्ला न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में बिल्कुल नहीं चला. वो चार मैच खेले, चारों में वो नाकाम रहे. अब इस नाकामी का साइड-इफेक्ट उनके बचपन के दोस्त पर पड़ने वाला है. जी हां, रोहित शर्मा के इस प्रदर्शन के बाद अब ये सवाल उठने लगा है कि क्या ये खिलाड़ी वर्ल्ड कप खेलने के लिए फिट है? न्यूजीलैंड की कंडिशंस में जिस तरह से रोहित को नाकामी मिली है क्या वो साउथ अफ्रीका में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे? अब इन सवालों के खड़े होने के बाद रोहित शर्मा के बचपन के दोस्त प्रज्ञान ओझा फंस गए हैं, जो कि टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर भी हैं.

रोहित फेल, ओझा फंसे!

रोहित शर्मा और प्रज्ञान ओझा जूनियर क्रिकेट से ही दोस्त हैं. दोनों नेशनल क्रिकेट एकेडमी के दिनों से ही अच्छे दोस्त हैं. अब ओझा का दोस्त खराब प्रदर्शन कर रहा है और उनके ऊपर वर्ल्ड कप 2027 से पहले बड़ा फैसला लेने की जिम्मेदारी आ गई है. सवाल ये है कि रोहित के खिलाफ ओझा कैसे इतना बड़ा फैसला लेंगे? रोहित ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में 4 मैचों में सिर्फ 30 रन बनाए.

इस प्रदर्शन को देखते हुए उनका साउथ अफ्रीका जाना बनता तो नहीं है. साउथ अफ्रीका की कंडिशंस भी ऐसी ही हैं और वहां भी रोहित का प्रदर्शन खराब रहा है, ऐसे में टीम इंडिया के सेलेक्टर्स को कठोर फैसला लेना ही होगा. हालांकि रोहित हर हाल में वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं. लेकिन क्या रोहित की चाहत के लिए सेलेक्टर्स टीम इंडिया का नुकसान करेंगे? अजीत अगरकर तो इसके लिए तैयार नहीं थे और इसीलिए वो चीफ सेलेक्टर का पद छोड़कर चले गए. अब इतना बड़ा फैसला रोहित के दोस्त प्रज्ञान को लेना होगा.

साउथ अफ्रीका में रोहित का प्रदर्शन

साउथ अफ्रीका में रोहित शर्मा का बहुत बुरा हाल है. ये खिलाड़ी वहां 14 वनडे मैच खेला है जिसमें उनके बल्ले से 19.69 की औसत से सिर्फ 256 रन निकले हैं. रोहित शर्मा का साउथ अफ्रीका में वनडे स्ट्राइक रेट 70 से भी कम है. इतने खराब प्रदर्शन के बाद अब रोहित पर भरोसा किया जाएगा या नहीं?

अनूप देव सिंह
अनूप देव सिंह

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल  2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.

Read More