इंग्लैंड के कोचिंग कंसल्टेंट केविन पीटरसन ने बीच में ही छोड़ा ऑस्ट्रेलिया दौरा, YouTube समिट के लिए उठाया ये कदम

इंग्लैंड के कोचिंग कंसल्टेंट केविन पीटरसन ने बीच में ही छोड़ा ऑस्ट्रेलिया दौरा, YouTube समिट के लिए उठाया ये कदम

इंग्लैंड के कोचिंग कंस्लटेंट केविन पीटरसन ने हैरतअंगेज फैसला लेते हुए ऑस्ट्रेलिया दौरा बीच में ही छोड़ दिया है. उन्होंने तीसरे वनडे से पहले मुंबई के लिए उड़ान भर दी.

इंग्लैंड के कोचिंग कंसल्टेंट केविन पीटरसन ने भारत में होने वाले YouTube समिट में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा ही बीच में छोड़ दिया. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है. होबार्ट में बुधवार को मैच होगा लेकिन पीटरसन इस मैच से ठीक पहले ही ऑस्ट्रेलिया से भारत रवाना हो गए. बता दें पीटरसन हाल ही में ब्रैंडन मैक्कलम के बैकरूम स्टाफ में स्पेशलिस्ट मेंटॉर के तौर पर काम कर रहे हैं. वो इंग्लैंड के बल्लेबाजों को सलाह भी दे रहे हैं.

पार्ट टाइम कोच हैं पीटरसन

केविन पीटरसन इंग्लैंड की टीम के साथ पार्ट-टाइम जुड़े हैं. वो पिछले महीने हुई पाकिस्तान ट्राई सीरीज से भी बाहर थे. हालांकि जनवरी में वो दोबारा इंग्लैंड की टीम से जुड़ेंगे. वहां इंग्लैंड की टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी, ये सीरीज वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए जरूरी है.

यूट्यूब समिट में बोलेंगे पीटरसन

केविन पीटरसन यूट्यूब कॉन्फ्रेंस में बोलने वाले हैं. बता दें उनके YouTube चैनल The Switch के 829,000 फॉलोअर्स हैं. मुंबई के लिए उड़ान भरते हुए पीटरसन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, ‘फिर मिलेंगे, ऑस्ट्रेलिया. आपके खूबसूरत देश में सबसे शानदार समय के लिए धन्यवाद, यहां दोबारा आकर बहुत अच्छा लगा और मैं जल्द ही वापस आने का इंतजार नहीं कर सकता. मैं एक बात कहूंगा, एक नॉन-प्लेयर के तौर पर वापस आना एक प्लेयर के तौर पर वापस आने से कहीं ज्यादा आसान है. और सैंडपेपर पर मेरा मानना ​​है, मेरा कोई नज़रिया नहीं है. अब अपने रोज के काम पर वापस जाने का समय है और इंडिया में शूटिंग करने का.