Marques Ackerman: जानलेवा हमले में बची जान, मजबूरी में की ओपनिंग, अब ठोका कमाल शतक

Marques Ackerman: जानलेवा हमले में बची जान, मजबूरी में की ओपनिंग, अब ठोका कमाल शतक

जोहान्सबर्ग में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ओपनर मार्कस एकेरमैन ने शानदार शतक लगाया. ये उनके टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी है.

जोहान्सबर्ग टेस्ट में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज मार्कस एकरमैन ने कमाल शतक लगाया. इस खिलाड़ी ने 164 गेंदों में 157 रनों की पारी खेली. एकरमैन ने अपनी शतकीय पारी में 21 चौके और एक छक्का लगाया.एकरमैन का ये पहला टेस्ट शतक है और बड़ी बात ये है कि ये इस खिलाड़ी का तीसरा ही टेस्ट मैच है. इससे पहले एकरमैन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 95 रनों की पारी खेली थी, वो महज 5 रन से शतक से चूक गए थे.

टीम ने ओपनर बनाने का जुआ खेला

एकरमैन का बतौर ओपनर साउथ अफ्रीकी टीम में खेलना एक जुआ है. दरअसल एकरमैन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हमेशा मिडिल ऑर्डर में बैटिंग की है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उन्हें ओपनिंग का मौका दिया गया और इस खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया. अब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शतक ही ठोक दिया है.

चाचा से मिली क्रिकेट खेलने की प्रेरणा

30 साल के इस खिलाड़ी के चाचा बोलैंड के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते और वहीं से उन्हें क्रिकेट खेलने की प्रेरणा मिली. बता दें एकरमैन के माता-पिता जोहान्सबर्ग के वेस्ट रैंड में काम करते थे और इस वजह से वो वहां रात को पइनडोर फैसेलिटी में प्रैक्टिस करते थे.