IND vs NZ 1st Test Live, Day 5: क्या ड्रॉ हो जाएगा वेलिंगटन टेस्ट? मिचेल-फिलिप्स की जोड़ी ने विकेट पर गाड़ा खूंटा

IND vs NZ 1st Test Live, Day 5: क्या ड्रॉ हो जाएगा वेलिंगटन टेस्ट? मिचेल-फिलिप्स की जोड़ी ने विकेट पर गाड़ा खूंटा

IND vs NZ 1st Test Live, Day 5: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जा रहा है. इस मुकाबले का आज आखिरी दिन है.

LIVE Cricket Score & Updates

  • 23 Nov 2026 09:33 AM (IST)

    India vs New Zealand: मिचेल-फिलिप्स विकेट पर जमे

    वेलिंगटन टेस्ट में भारत और जीत की राह में न्यूजीलैंड के 5 विकेट खड़े हैं. फिलहाल तो मिचेल और फिलिप्स की जोड़ी ने नाक में दम कर रखा है जो आउट होने का नाम नहीं ले रही. अगर इनके पांव नहीं डिगे तो फिर टेस्ट मैच ड्रॉ हो जाएगा.

  • 23 Nov 2026 08:15 AM (IST)

    India vs New Zealand: क्या ड्रॉ होगा वेलिंगटन टेस्ट?

    वेलिंगटन टेस्ट क्या ड्रॉ हो जाएगा? य़े सवाल इसलिए क्योंकि मैच में अब बस 39 ओवर का ही खेल बचा है. मैच में अब बस 5वें दिन का आखिरी सेशन ही बचा है. दूसरे सेशन में भारत को सिर्फ 1 विकेट लेने में ही कामयाबी मिल पाई. दूसरे सेशन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 206 रन दूसरी पारी में बना लिए हैं.

  • 23 Nov 2026 06:41 AM (IST)

    India vs New Zealand: 5वें विकेट के बाद गिल का डांस

    वेलिंग्टन टेस्ट में न्यूजीलैंड को 5वां झटका लग चुका है. कीवी टीम का ये विकेट टॉम ब्लंडल के तौर पर गिरा, जो अंशुल कंबोज का शिकार बने. ब्लंडेल के आउट होने के बाद गिल फील्ड पर डांस करते दिखे

  • 23 Nov 2026 06:20 AM (IST)

    India vs New Zealand: भारत की मुट्ठी में वेलिंग्टन

    वेलिंग्टन टेस्ट फिलहाल जहां खड़ा है, वहां से तो देखकर यही लग रहा है कि वो भारत की मुट्ठी में है. लेकिन, उसे पूरी तरह से अपनी झोली में डालने के लिए भारत को न्यूजीलैंड के इरादे पर पानी फेरना होगा. न्यूजीलैंड का इरादा टेस्ट को ड्रॉ कराने का है और वो उसी मिजाज के साथ दूसरी पारी में बल्लेबाजी भी कर रहे हैं.

  • 23 Nov 2026 05:49 AM (IST)

    IND vs NZ 1st Test Live, Day 5: लंच ब्रेक से पहले न्यूजीलैंड ने चार विकेट गंवाकर बनाए 157 रन

    पांचवें दिन लंच तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट गंवाकर 157 रन बना लिए हैं. फिलहाल टॉम ब्लंडेल 14 रन और डेरिल मिचेल आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं. दोनों के बीच 18 रन की साझेदारी हो चुकी है. आज कीवियों ने दो विकेट पर 119 रन से आगे खेलना शुरू किया और पहले सत्र में न्यूजीलैंड ने 26 ओवर में 38 रन बनाए और दो विकेट गंवाए. आज का पहला झटका डेवोन कॉनवे के रूप में लगा था. भारत को दूसरी पारी में 352 रन की बढ़त हासिल थी. इस लिहाज से न्यूजीलैंड अभी भी भारत से 195 रन पीछे है.

  • 23 Nov 2026 05:21 AM (IST)

    139 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को चौथा झटका

    न्यूजीलैंड को 139 के स्कोर पर चौथा झटका लगा. न्यूजीलैंड अब भी 213 रन पीछे है. पहले कॉनवे को वॉशिंगटन सुंदर ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया था. अब प्रसिद्ध कृष्णा ने रचिन रवींद्र को केएल राहुल के हाथों कैच कराया. कॉनवे 65 रन बनाकर आउट हुए थे. वहीं, रचिन 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे. फिलहाल डेरिल मिचेल और टॉम ब्लंडेल क्रीज पर हैं.

  • 23 Nov 2026 04:40 AM (IST)

    न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा

    न्यूजीलैंड को 132 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा. यह पांचवें दिन भारत को मिली पहली सफलता रही. न्यूजीलैंड अभी भी 220 रन पीछे है. मैदान पर जम चुके डेवोन कॉनवे को वॉशिंगटन सुंदर ने विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया. कॉनवे 165 गेंद में सात चौके की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने रचिव रवींद्र के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी निभाई. फिलहाल डेरिल मिचेल और रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं.

  • 23 Nov 2026 04:18 AM (IST)

    न्यूजीलैंड 130 के पार

    न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 132 रन बना लिए हैं. फिलहाल रचिन रवींद्र 34 रन और डेवोन कॉनवे 65 रन बनाकर क्रीज पर हैं. दोनों के बीच अब तक 72 रन की साझेदारी हो चुकी है।. शुरुआती आधे घंटे में कॉनवे और रवींद्र ने डिफेंसिव बल्लेबाजी की है.

  • 23 Nov 2026 03:59 AM (IST)

    IND vs NZ 1st Test: पांचवें दिन का खेल शुरू

    पांचवें दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है. न्यूजीलैंड की नजर मैच बचाने पर है. वह दो विकेट पर 119 से आगे खेल रहा है. रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे क्रीज पर हैं.

India vs New Zealand 1st Test Match Day 5 Live Score and Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन टेस्ट मैच का आज आखिरी दिन है. पहले 4 दिन के खेल के बाद भारत का पलड़ा भारी है. न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले की पहली पारी में 368 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारत ने अपनी पारी 9 विकेट के नुकसान पर 720 रन बनाकर घोषित की थी और 352 रनों की लीड ली थी. वहीं, न्यूजीलैंड अपनी दूसरी पारी में भी 2 विकेट गंवा चुका है.

भारत जीत से 8 विकेट दूर

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने चौथे दिन स्टंप्स तक 119 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे. मौजूदा हालात को देखते हुए न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला जीतना लगभग असंभव नजर आ रहा है और मैच को ड्रॉ कराकर बचाने के लिए भी उसे खास प्रदर्शन दिखाना होगा. वहीं, भारत की नजर जल्द से जल्द 8 विकेट लेने पर होगी. भारतीय गेंदबाज बचे हुए 8 विकेट 233 रन के अंदर ले लेते हैं तो टीम इंडिया इस मैच को पारी के अंतर से जीत जाएगी.

Published On - Nov 23,2026 3:58 AM IST

Follow Us