MotoGP Valencia Sprint: बड़ा हादसा टला! स्टार्ट से ठीक पहले मार्क मार्केज की बाइक में लगी आग, Video

MotoGP Valencia Sprint: बड़ा हादसा टला! स्टार्ट से ठीक पहले मार्क मार्केज की बाइक में लगी आग, Video

Marc Marquez bike catches fire: मोटोजीपी वालेंसिया स्प्रिंट में एक बड़ा हादसा टल गया. मार्क मार्केज की बाइक में अचानक आग लग गई, ये घटना स्टार्टिंग लाइट्स समय पर बंद ना होने के कारण घटी.

Marc Marquez bike catches fire: स्पेन के वालेंसिया स्थित सर्किट रिकार्डो टॉर्मो में शनिवार को मोटोजीपी स्प्रिंट मुकाबले में एक चौंकाने वाली घटना घटी. दरअसल, आठ बार के वर्ल्ड चैंपियन और संन्यास लेने जा रहे मार्क मार्केज के साथ करियर की आखिरी मोटोजीपी स्प्रिंट रेस की शुरुआत से ठीक पहले बड़ा हादसा होते-होते बच गया. अचानक उनकी बाइक में आग लग गई, जिसने हर किसी के दिलों की धड़कन बढ़ा दी.

रेस से पहले मार्क मार्केज की बाइक में लगी आग

इस रेस की शुरुआत में जब स्टार्टिंग लाइट्स समय पर बंद नहीं हुईं, तो कई राइडर्स ने रेस रोकने का इशारा किया. इसी देरी के बीच स्टार्ट लाइन पर खड़ी मार्केज की धुआं छोड़ती डुकाटी बाइक में अचानक आग लग गई, जिसके बाद उन्हें अपनी जान बचाने के लिए बाइक को आगे धकेल कर उससे कूदना पड़ा. जिसके बाद मार्केज तुरंत गैरेज की ओर भागे ताकि वो अपनी दूसरी बाइक से रेस में हिस्सा ले सकें.