IND vs NZ 2nd Test Live: भारत ने तीसरे दिन लंच तक आठ विकेट गंवाकर 206 रन बनाए

IND vs NZ 2nd Test Live: भारत ने तीसरे दिन लंच तक आठ विकेट गंवाकर 206 रन बनाए

India vs New Zealand 2nd Test Match Day 3 Live: टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. आज इस मुकाबले का तीसरा दिन है.

LIVE Cricket Score & Updates

  • 29 Nov 2026 05:52 AM (IST)

    भारत ने तीसरे दिन लंच तक आठ विकेट गंवाकर 206 रन बनाए

    भारत ने तीसरे दिन लंच तक अपनी पहली पारी में आठ विकेट गंवाकर 206 रन बना लिए हैं. फिलहाल ध्रुव जुरेल 55 रन और गुरनूर बराड़ सात रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों के बीच अब तक 43 रन की साझेदारी हो चुकी है. आज भारत ने छह विकेट पर 116 रन से आगे खेलना शुरू किया था.

  • 29 Nov 2026 05:27 AM (IST)

    ध्रुव जुरेल का अर्धशतक

    ध्रुव जुरेल ने 100 गेंद में टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक लगाया. उन्होंने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ अच्छी साझेदारी निभाई है. आकाश दीप के साथ 46 रन की साझेदारी के बाद अब वह गुरनूर बराड़ के साथ 35 से ज्यादा रन की साझेदारी कर चुके हैं. फिलहाल जुरेल 52 रन और गुरनूर छह रन बनाकर क्रीज पर हैं. भारत का स्कोर आठ विकेट पर 199 रन है.

  • 29 Nov 2026 05:05 AM (IST)

    भारत को 168 रन के स्कोर पर लगा आठवां झटका, आकाश दीप लौटे पवेलियन

    भारत को 163 के स्कोर पर आठवां झटका लगा. नाथन स्मिथ ने आकाश दीप को विकेटकीपर ब्लंडेल के हाथों कैच कराया. आकाश ने 52 गेंद में चार चौके की मदद से 29 रन की पारी खेली. उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ 46 रन की साझेदारी निभाई और भारत को फॉलोऑन खेलने से बचाया. फिलहाल ध्रुव जुरेल 29 रन बनाकर क्रीज पर हैं. उनके साथ गुरनूर बराड़ क्रीज पर हैं. भारत का स्कोर आठ विकेट पर 168 रन है.

  • 29 Nov 2026 04:41 AM (IST)

    आकाश दीप और ध्रुव जुरेल की बदौलत भारत ने बचाया फॉलोऑन

    भारत ने सात विकेट पर 160 रन बना लिए हैं. इस तरह आकाश दीप और ध्रुव जुरेल की बदौलत भारत ने फॉलोऑन बचा लिया है. फॉलोऑन बचाने के लिए टीम इंडिया को 157 रन बनाने थे. आज जब टीम इंडिया ने छह विकेट पर 116 रन से आगे खेलना शुरू किया, तो डर बना हुआ था. इसके बाद अंशुल कंबोज 117 के स्कोर पर खाता खोले बिना मैट हेनरी की गेंद पर आउट हुए तो मुश्किलें और बढ़ गई थीं. हालांकि, इसके बाद आकाश ने जुरेल के साथ आठवें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी कर ली है. इस तरह भारत फॉलोऑन बचाने में कामयाब रहा. फिलहाल आकाश 29 रन और जुरेल 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं. हालांकि, न्यूजीलैंड के 356 रन से भारत अभी भी 196 रन पीछे है.

  • 29 Nov 2026 04:39 AM (IST)

    भारत 150 के पार

    भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 157 रन बनाने हैं. फिलहाल टीम इंडिया ने सात विकेट पर 153 रन बना लिए हैं. आकाश दीप ने कमाल की बल्लेबाजी की और ध्रुव जुरेल के साथ 30+ रन की साझेदारी कर ली है. आकाश 25 रन और ध्रुव जुरेल 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं. इसकी बदौलत ही भारत 150 के पार पहुंच पाया है. भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए चार और रन बनाने हैं.

  • 29 Nov 2026 03:54 AM (IST)

    भारत को सातवां झटका

    भारत ने आज छह विकेट पर 116 रन से आगे खेलना शुरू किया और आज के दूसरे ही ओवर में 117 के स्कोर पर सातवां झटका लगा. मैट हेनरी ने अंशुल कंबोज को निकोल्स के हाथों कैच कराया. वह खाता नहीं खोल सके. फिलहाल ध्रुव जुरेल और आकाश दीप क्रीज पर हैं. भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 157 रन बनाने हैं. यानी अभी भी काफी रनों की जरूरत है. भारत ओवरऑल न्यूजीलैंड के 356 रन से 230+ रन पीछे है.

India vs New Zealand 2nd Test Match Day 3 Live Score and Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. इस मुकाबले के पहले दो दिन न्यूजीलैंड के नाम रहे हैं. उन्होंने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए और फिर दूसरे दिन के स्टंप्स तक टीम इंडिया के 116 रन पर 6 विकेट गंवा दिए. ऐसे में खेल का तीसरा दिन काफी रोमांचक रहने वाला है.

टीम इंडिया पर फॉलोऑन का खतरा

फॉलोऑन के खतरे को टालने के लिए भारतीय टीम को पहली पारी में कम से कम 157 रनों के आंकड़े तक पहुंचना जरूरी है. यानी टीम इंडिया को फॉलोऑन से बचने के लिए अभी 41 रन और बनाने होंगे. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विपक्षी टीम को फॉलोऑन खेलने के लिए तभी मजबूर कर सकती है, जब पहली पारी के आधार पर उसकी बढ़त कम से कम 200 रनों की हो.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह.

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवन कॉनवे, हेनरी निकल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी.

Published On - Nov 29,2026 3:32 AM IST

Follow Us