IND vs NZ 2nd Test Live: कॉनवे का अर्धशतक, न्यूजीलैंड की बढ़त 200 रन के करीब
India vs New Zealand 2nd Test Match Day 3 Live: भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड को पहली पारी में 110 रन की बढ़त मिली है.
LIVE Cricket Score & Updates
-
India vs New Zealand: कॉनवे का अर्धशतक
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवन कॉनवे ने क्राइस्टचर्च टेस्ट की दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ा है. ये उनके टेस्ट करियर का 15 वां अर्धशतक है.
-
India vs New Zealand: बुमराह ने लिया दूसरा विकेट
हेनरी निकल्स को आउट कर क्राइस्टचर्च टेस्ट की दूसरी पारी में बुमराह ने अपना दूसरा शिकार किया. इससे पहले टॉम लैथम को भी उन्होंने ही आउट किया था. निकल्स 22 रन बनाकर आउट हुए.
-
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड की बढ़त बड़ी होती हुई
क्राइस्टचर्च टेस्ट की दूसरी पारी में हेनरी निकल्स और डेवॉन कॉनवे की जोड़ी विकेट पर जम गई है. दोनों के बीच साझेदारी बनती दिख रही है, जिसके चलते न्यूजीलैंड की बढ़त का ग्राफ भी बड़ा हो रहा है.
-
India vs New Zealand: आखिरी सेशन का खेल शुरू
क्राइस्टचर्च टेस्ट में तीसरे दिन आखिरी सेशन का खेल शुरू हो चुका है. न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी खेल रही है. हेनरी निकल्स और डेवन कॉनवे की जोड़ी क्रीज पर है. न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में टॉम लैथम के तौर पर पहला झटका लगा है.
-
India vs New Zealand: तीसरे दिन चाय तक न्यूजीलैंड का स्कोर- 36/1
न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में तीसरे दिन चाय तक 1 विकेट पर 36 रन बना लिए हैं. इसी के साथ उसकी कुल बढ़त 146 रन की हो गई है. न्यूजीलैंड को पहली पारी में 110 रन की बढ़त मिली थी. तीसरे दिन के खेल में अभी भी 38 ओवर का खेल बचा है.
-
India vs New Zealand: दूसरी पारी शुरू, न्यूजीलैंड को पहला झटका
क्राइस्टचर्च टेस्ट की दूसरी पारी में न्यूजीलैंड को पहला झटका लग चुका है. भारत को ये सफलता जसप्रीत बुमराह ने दिलाई. उन्होंने टॉम लैथम को आउट किया. टेस्ट सीरीज में ये तीसरा मौका है, जब बुमराह ने लैथम को चलता किया है.
-
India vs New Zealand: भारत की पहली पारी 246 पर सिमटी
क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारत की पहली पारी 246 रन पर खत्म हो गई. भारत का आखिरी विकेट ध्रुव जुरेल के तौर पर गिरा, जो 88 रन बनाकर आउट हुए. उनका विकेट काइल जैमीसन ने लिया. न्यूजीलैंड को पहली पारी में 110 रन की बढ़त मिली है. कीवी टीम ने फर्स्ट इनिंग में 356 रन बनाए थे.
-
IND vs NZ: गुरनूर 10 रन बनाकर आउट
गुरनूर बराड़ का विकेट काइल जैमीसन ने लिया. ये भारत को लगा 9वां झटका रहा. भारत ने 9 विकेट पर 227 रन बना लिए हैं. गुरनूर 10 रन बनाकर आउट हुए.
-
IND vs NZ: गुरनूर को लगी चोट
न्यूजीलैंड पेसर मैट हेनरी की गेंद पर गुरनूर बराड़ को चोट लग गई, जिसके बाद कुछ समय के लिए खेल रूक गया. फिजियो ने आकर गुरनूर की जांच की, जिसके बाद खेल दोबारा शुरू हो सका. चोट लगने के बाद गुरनूर दर्द से कराह उठे थे. ये पूरी घटना भारतीय पारी के 71.1 ओवर की है.
-
भारत ने तीसरे दिन लंच तक आठ विकेट गंवाकर 206 रन बनाए
भारत ने तीसरे दिन लंच तक अपनी पहली पारी में आठ विकेट गंवाकर 206 रन बना लिए हैं. फिलहाल ध्रुव जुरेल 55 रन और गुरनूर बराड़ सात रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों के बीच अब तक 43 रन की साझेदारी हो चुकी है. आज भारत ने छह विकेट पर 116 रन से आगे खेलना शुरू किया था.
-
ध्रुव जुरेल का अर्धशतक
ध्रुव जुरेल ने 100 गेंद में टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक लगाया. उन्होंने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ अच्छी साझेदारी निभाई है. आकाश दीप के साथ 46 रन की साझेदारी के बाद अब वह गुरनूर बराड़ के साथ 35 से ज्यादा रन की साझेदारी कर चुके हैं. फिलहाल जुरेल 52 रन और गुरनूर छह रन बनाकर क्रीज पर हैं. भारत का स्कोर आठ विकेट पर 199 रन है.
-
भारत को 168 रन के स्कोर पर लगा आठवां झटका, आकाश दीप लौटे पवेलियन
भारत को 163 के स्कोर पर आठवां झटका लगा. नाथन स्मिथ ने आकाश दीप को विकेटकीपर ब्लंडेल के हाथों कैच कराया. आकाश ने 52 गेंद में चार चौके की मदद से 29 रन की पारी खेली. उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ 46 रन की साझेदारी निभाई और भारत को फॉलोऑन खेलने से बचाया. फिलहाल ध्रुव जुरेल 29 रन बनाकर क्रीज पर हैं. उनके साथ गुरनूर बराड़ क्रीज पर हैं. भारत का स्कोर आठ विकेट पर 168 रन है.
-
आकाश दीप और ध्रुव जुरेल की बदौलत भारत ने बचाया फॉलोऑन
भारत ने सात विकेट पर 160 रन बना लिए हैं. इस तरह आकाश दीप और ध्रुव जुरेल की बदौलत भारत ने फॉलोऑन बचा लिया है. फॉलोऑन बचाने के लिए टीम इंडिया को 157 रन बनाने थे. आज जब टीम इंडिया ने छह विकेट पर 116 रन से आगे खेलना शुरू किया, तो डर बना हुआ था. इसके बाद अंशुल कंबोज 117 के स्कोर पर खाता खोले बिना मैट हेनरी की गेंद पर आउट हुए तो मुश्किलें और बढ़ गई थीं. हालांकि, इसके बाद आकाश ने जुरेल के साथ आठवें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी कर ली है. इस तरह भारत फॉलोऑन बचाने में कामयाब रहा. फिलहाल आकाश 29 रन और जुरेल 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं. हालांकि, न्यूजीलैंड के 356 रन से भारत अभी भी 196 रन पीछे है.
-
भारत 150 के पार
भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 157 रन बनाने हैं. फिलहाल टीम इंडिया ने सात विकेट पर 153 रन बना लिए हैं. आकाश दीप ने कमाल की बल्लेबाजी की और ध्रुव जुरेल के साथ 30+ रन की साझेदारी कर ली है. आकाश 25 रन और ध्रुव जुरेल 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं. इसकी बदौलत ही भारत 150 के पार पहुंच पाया है. भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए चार और रन बनाने हैं.
-
भारत को सातवां झटका
भारत ने आज छह विकेट पर 116 रन से आगे खेलना शुरू किया और आज के दूसरे ही ओवर में 117 के स्कोर पर सातवां झटका लगा. मैट हेनरी ने अंशुल कंबोज को निकोल्स के हाथों कैच कराया. वह खाता नहीं खोल सके. फिलहाल ध्रुव जुरेल और आकाश दीप क्रीज पर हैं. भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 157 रन बनाने हैं. यानी अभी भी काफी रनों की जरूरत है. भारत ओवरऑल न्यूजीलैंड के 356 रन से 230+ रन पीछे है.
India vs New Zealand 2nd Test Match Day 3 Live Score and Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. इस मुकाबले के पहले दो दिन न्यूजीलैंड के नाम रहे हैं. उन्होंने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए और फिर दूसरे दिन के स्टंप्स तक टीम इंडिया के 116 रन पर 6 विकेट गंवा दिए. ऐसे में खेल का तीसरा दिन काफी रोमांचक रहने वाला है.
टीम इंडिया पर फॉलोऑन का खतरा
फॉलोऑन के खतरे को टालने के लिए भारतीय टीम को पहली पारी में कम से कम 157 रनों के आंकड़े तक पहुंचना जरूरी है. यानी टीम इंडिया को फॉलोऑन से बचने के लिए अभी 41 रन और बनाने होंगे. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विपक्षी टीम को फॉलोऑन खेलने के लिए तभी मजबूर कर सकती है, जब पहली पारी के आधार पर उसकी बढ़त कम से कम 200 रनों की हो.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह.
न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवन कॉनवे, हेनरी निकल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी.
Published On - Nov 29,2026 3:32 AM IST



