Team India Selection: श्रीलंका सीरीज के लिए इस दिन होगा सेलेक्शन, हार्दिक पंड्या की वापसी पर नजर

Team India Selection: श्रीलंका सीरीज के लिए इस दिन होगा सेलेक्शन, हार्दिक पंड्या की वापसी पर नजर

न्यूजीलैंड से लौटने के बाद भारतीय टीम का सामना अपने ही घर में श्रीलंका से होगा. भारत और श्रीलंका के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए टीम का सेलेक्शन होना है.

टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा खत्म होने जा रहा है. टी20 और वनडे सीरीज जीतने के बाद फिलहाल दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज जारी है, जिसका अंतिम मैच खेला जा रहा है. मगर इस सीरीज के बाद भी टीम इंडिया को आराम का मौका नहीं मिलने वाला क्योंकि इसके बाद फिर से शुरू होगा वनडे और टी20 क्रिकेट का एक्शन. दिसंबर में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी. इसके लिए ही टीम इंडिया का चयन रविवार 29 नवंबर को होने जा रहा है.

इस वनडे सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर आ रही है. इस सीरीज में 3 वनडे मैच और इतने ही टी20 मैच खेले जाएंगे. इस सीरीज की शुरुआत 13 दिसंबर से वनडे मुकाबलों के साथ होगी और 27 दिसंबर को आखिरी टी20 मैच के साथ अंत होगा. इस तरह 15 दिनों के अंदर कुल 6 मैच खेले जाएंगे. इस इस सीरीज के साथ ही एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा को देखने का मौका मिलेगा.

किन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर?

इन दोनों सीरीज के लिए रविवार 29 नवंबर को BCCI की सेलेक्शन कमेटी स्क्वॉड चुनेगी. चीफ सेलेक्टर प्रज्ञान ओझा की अध्यक्षता वाली सीनियर सेलेक्शन कमेटी के सामने वनडे सीरीज में कुछ अहम फैसले लेने की चुनौती होगी. इसमें सबसे अहम सवाल हार्दिक पंड्या की फिटनेस से जुड़ा है. क्या हार्दिक पंड्या वनडे या टी20 क्रिकेट में वापसी के लिए फिट हो चुके हैं? हार्दिक ने IPL 2026 के बाद से कोई क्रिकेट नहीं खेला है. ऐसे में वर्ल्ड कप 2027 की योजना के लिहाज से ये सीरीज बहुत अहम हो सकती है.

वहीं जसप्रीत बुमराह को रेस्ट और मोहम्मद सिराज को वनडे सीरीज में मौका देने जैसे मुद्दे अहम होंगे. बुमराह को रेस्ट दिया जाएगा या नहीं या फिर न्यूजीलैंड दौरे पर सिर्फ एक वनडे मैच खेलने वाले सिराज को इस फॉर्मेट में फिर से सेलेक्शन सबसे अहम है. इनके अलावा हर्षित राणा की सीनियर टीम में वापसी होती है या नहीं, ये भी देखने लायक होगा.

टी20 में बड़े बदलाव की नहीं उम्मीद

टी20 स्क्वॉड के लिए ज्यादा कुछ सोचने या समझने के लिए है नहीं. न्यूजीलैंड दौरे पर गई टीम को ही इस सीरीज में भी उतारा जा सकता है. इसमें इक्के-दुक्के बदलाव देखे जा सकते हैं. मगर कोई बड़ा फैसला होगा, इसकी उम्मीद कम ही है. हर्षित राणा की इस फॉर्मेट में भी वापसी एक अहम पहलू हो सकता है.

भारत-श्रीलंका ODI और T20I सीरीज का शेड्यूल

13 दिसंबर- पहला ODI, विशाखापत्तनम

16 दिसंबर- दूसरा ODI, बेंगलुरु

19 दिसंबर- तीसरा ODI, अहमदाबाद

22 दिसंबर- पहला T20I, राजकोट

24 दिसंबर- दूसरा T20I, कटक

27 दिसंबर- तीसरा T20I, पुणे

सुमित सुन्द्रियाल
सुमित सुन्द्रियाल

इस वक्त TV9 हिंदी (स्पोर्ट्स 9) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (स्पोर्ट्स) की भूमिका में हूं. यहां तक पहुंचने की शुरुआत 2009 से हुई, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास मीडिया ऑनर्स कोर्स (2009-12) में एडमिशन लिया. फिर 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा किया. यहीं से 2013 में पहली बार पेशेवर पत्रकारिता में कदम रखे और सबसे पहले न्यूज 18 इंडिया टीवी चैनल में जगह बनाई. डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेने से पहले करीब 6 साल टीवी इंडस्ट्री में ही गुजरे, जहां असानमेंट डेस्क पर काम किया. असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए जानकारी जुटाना सबसे अहम काम होता है और उस खबर के हर पहलू को जांचना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है. यही काम न्यूज 18 इंडिया में रहते हुए किया. इसके बाद खेल और खेल की खबरों के मोह ने डिजिटल जर्नलिज्म की ओर मोड़ा और एक नया सफर शुरू हुआ. इसकी शुरुआत IPL 2019 के दौरान हुई, जब क्विंट हिंदी का दामन थामा. एक साल क्विंट के साथ खेल की खबरें लिखने के बाद इसी काम में नया मुकाम हासिल करने के लिए TV9 हिंदी से रिश्ता जुड़ा. पिछले 3 साल से यहीं पर खेल की हर छोटी-बड़ी, गंभीर और मजेदार खबरें आप तक पहुंचा रहां हूं और लगातार बेहतर तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहा हूं.

Read More