Bigg Boss 20 House Photos: टीपॉट वाला सोफा, शतरंज खेलता ऑक्टोपस, ‘सपना या हकीकत?’ जानिए बिग बॉस के नए ‘जादुई’ घर की इनसाइड डिटेल्स!

Bigg Boss 20 House Photos: टीपॉट वाला सोफा, शतरंज खेलता ऑक्टोपस, ‘सपना या हकीकत?’ जानिए बिग बॉस के नए ‘जादुई’ घर की इनसाइड डिटेल्स!

Bigg Boss 20 House Photos: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' के घर की पहली झलक सामने आ गई है. इस बार का घर 'डुएलिटी' और भ्रम की थीम पर बना है, जहां हर कोना कंटेस्टेंट्स की सोच और नजरिए को चुनौती देगा.

Bigg Boss 20 House Photos: छोटे पर्दे का सबसे बड़ा रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ अपने बीसवें साल में एक नए और हैरान कर देने वाले अवतार में लौट रहा है. कंटेस्टेंट्स के नामों की अटकलों के बीच अब शो के सबसे बड़े किरदार यानी ‘बिग बॉस के घर’ से पर्दा उठ चुका है. इस बार मेकर्स ने घर की दीवारों को सिर्फ लग्जरी नहीं, बल्कि एक ऐसा जादुई फैंटसी वर्ल्ड बना दिया है, जहां जो दिखता है, वो असल में होता नहीं है. इस सीजन की पूरी थीम ‘डुएलिटी’ (दोहरापन) और कल्पना और हकीकत के टकराव पर आधारित है, जहां आम चीजें भी एकदम अनोखे रूप में नजर आएंगी. घर के भीतर कदम रखते ही ऐसा लगता है मानो कोई किसी ख्वाब या अतरंगी दुनिया में दाखिल हो गया हो. डिजाइनिंग में हर उस चीज को उलट-पुलट कर पेश किया गया है जिसे हम रोजमर्रा में देखते हैं,

किचन की जानी-पहचानी केतली (टीपॉट) एक विशाल सोफे में चाय उड़ेलती दिखती है, जिसे कंटेस्टेंट्स के बैठने की जगह बनाया गया है. साथ ही ऑक्टोपस अपने टेंटेकल्स (हाथों) में शतरंज के मोहरे थामे खड़ा है, जो सीधे तौर पर बिग बॉस के खेल में चलने वाली दिमागी चालों और अनिश्चितता का प्रतीक है. इसके अलावा लाउंज में आसमान में उड़ने वाला हॉट-एयर बैलून जमीन पर एक खूबसूरत और आरामदायक बैठक का रूप ले चुका है. किचन के पास एक अजीबोगरीब नल से पानी की जगह खूबसूरत फूल बहते दिख रहे हैं, जो घर के ग्लैमरस लुक में चार चांद लगाता है. घर की अलग-अलग दीवारों पर बड़ी-बड़ी आंखें उकेरी गई हैं, जो हर पल यह याद दिलाती हैं कि ‘बिग बॉस’ की नजर से कोई नहीं बच सकता.

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार की हे बेबी का बनेगा सीक्वल, ऑस्ट्रेलिया में शूट करेंगे साजिद नाडियाडवाला

‘रूम नंबर 20’ का अनसुलझा रहस्य

इस बार घर में सबसे ज्यादा चर्चा ‘रूम नंबर 20’ की है. मेकर्स ने इस कमरे को पूरी तरह सीक्रेट रखा है और इसके भीतर क्या होगा, यह राज 6 सितंबर को प्रीमियर के दिन ही खुलेगा. कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कमरा या तो एविक्ट होने वाले कंटेस्टेंट्स के लिए कोई सीक्रेट ठिकाना होगा या फिर गेम पलटने वाली किसी खास पावर का केंद्र.

Bigg Boss Inside Photos (1)

सोच को चुनौती देने वाला ड्रीमस्केप

घर के इस अनोखे विजन को लेकर मशहूर आर्ट डायरेक्टर वर्षा जैन ने बताया कि सीजन 20 के घर को डिजाइन करने का मकसद एक ऐसी दुनिया बनाना था जो इंसान की सोच को लगातार चुनौती दे. हम ‘डुएलिटी’ के विचार को तलाशना चाहते थे, जहां जानी-पहचानी चीजें करीब से देखने पर बिल्कुल अलग रूप दिखाएं. एक टीपॉट सोफा बन जाता है, ऑक्टोपस चेस खेलता है और बैलून बैठक बन जाता है. दीवारों पर दिखाई देने वाली आंखें दर्शाती हैं कि यहां कुछ भी छिपा नहीं रहता। यह घर एक ड्रीमस्केप जैसा है, जहां हकीकत और कल्पना एक साथ सांस लेते हैं.

Bigg Boss Inside Photos (2)

कब और कहां देखें प्रीमियर?

सलमान खान की मेजबानी वाला ‘बिग बॉस 20’ आगामी 6 सितंबर 2026 से दर्शकों के बीच आ रहा है. दर्शक इस शो को ओटीटी पर जियोहॉटस्टार पर रात 9:00 बजे और टीवी पर कलर्स पर रात 10:30 बजे देख सकेंगे.

सोनाली नाईक
सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More