SMAT 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलेंगे श्रेयस अय्यर, इस टूर्नामेंट में दिखेगा ये खास नजारा

SMAT 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलेंगे श्रेयस अय्यर, इस टूर्नामेंट में दिखेगा ये खास नजारा

Shreyas Iyer: भारतीय टी20 टीम के मौजूदा कप्तान श्रेयस अय्यर जल्द ही सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलने हुए नजर आने वाले हैं. श्रीलंका टी20 सीरीज से पहले ये मुकाबले अय्यर के लिए काफी अहम हैं.

Shreyas Iyer To Play Under Suryakumar Yadav Captaincy: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के सुपर लीग स्टेज के शुरू होने से पहले मुंबई की टीम को बड़ी मजबूती मिली है. भारतीय टी20 टीम के मौजूदा कप्तान श्रेयस अय्यर 30 नवंबर से नागपुर में शुरू हो रहे सुपर लीग मुकाबलों के लिए मुंबई के स्क्वाड से जुड़ने जा रहे हैं. हालांकि, श्रेयस अय्यर की वापसी के बावजूद मुंबई की कप्तानी में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ही टीम की कमान संभाले रखेंगे.

आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेल सकते हैं मुकाबला

अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली घरेलू व्हाइट-बॉल सीरीज से पहले मिले इस खाली समय का फायदा उठाते हुए श्रेयस अय्यर मुंबई के लिए खेलने उतर रहे हैं. श्रेयस पिछले कुछ दिनों से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में जमकर प्रैक्टिस कर रहे थे और अब सुपर लीग स्टेज के आगाज से पहले नागपुर में टीम के साथ जुड़ेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो 30 नवंबर को नागपुर में सुपर लीग ग्रुप-बी के मुकाबले में आंध्र प्रदेश के खिलाफ मुंबई की प्लेइंग इलेवन में खेलते नजर आ सकते हैं.

र्नामेंट के निर्णायक दौर में मुंबई की टीम के संतुलन और निरंतरता को बनाए रखने के लिए सूर्यकुमार यादव ही कप्तान बने रहेंगे. दिलचस्प बात यह है कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत को जीत दिलाने के बावजूद सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को भारत का नया टी20 कप्तान बनाया गया था. ऐसे में एक ही टीम में दोनों का खेलना फैंस के लिए एक खास नजारा साबित होने वाला है, लेकिन दोनों खिलाड़ियों काफी अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे का गहरा सम्मान करते हैं.

सूर्यकुमार यादव का तूफानी फॉर्म

ग्रुप स्टेज में अजेय रहने वाली मुंबई की बल्लेबाजी लाइन-अप श्रेयस अय्यर के आने से और भी घातक हो गई है. वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव खुद जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. ग्रुप स्टेज में वो मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जहां उन्होंने 5 पारियों में 53.50 की बेहतरीन औसत और 230.10 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 214 रन ठोके हैं.

मोहिद खान
मोहिद खान

मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.

Read More