मलाइका-अरबाज के बेटे अरहान खान करने जा रहे हैं बॉलीवुड डेब्यू, हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म में आएंगे नजर

मलाइका-अरबाज के बेटे अरहान खान करने जा रहे हैं बॉलीवुड डेब्यू, हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म में आएंगे नजर

Arhaan Khan Bollywood Debut: मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान की फिल्म आने वाली हैं. जी हां, खबरों के मुताबिक अरहान जल्द ही एक्शन फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं.

Arhaan Khan Bollywood Debut: मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही थीं कि वो एक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं. अरहान की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जो शूटिंग के दौरान की बताई जा रही थी. तभी से फैंस के मन में ये सवाल था की क्या वाकई अरहान बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. तो अब फैंस के सवाल का जवाब मिल गया है. फाइनली अरहान एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. उनकी पहली फिल्म का ऐलान भी हो गया है, जो एक एक्शन फिल्म होने वाली है.

जूम को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म का निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर करेंगे, जो इससे पहले ‘एन एक्शन हीरो’ का निर्देशन कर चुके हैं. बताया जा रहा है कि यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी और इसमें जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: दादा मंसूर अली खान की राह पर चलेंगे तैमूर? करीना ने बताया क्या है बेटे का बड़ा सपना

अरहान का बॉलीवुड डेब्यू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और यह अपने आखिरी चरण में पहुंच चुकी है. फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट को लेकर अभी कोई ताजा जानकारी सामने नहीं आई है. बॉलीवुड डेब्यू से पहले अरहान खान पॉडकास्ट ‘डम्ब बिरयानी’ में काम कर चुके हैं. इस पॉडकास्ट में उन्होंने देव रैयानी और अरुश वर्मा के साथ काम किया था. वहीं, अरहान के पिता अरबाज खान भी पहले कह चुके हैं कि अगर उन्हें अपने बेटे के लिए कोई अच्छी और सही कहानी मिलती है, तो वह अरहान को अपनी फिल्म में लॉन्च करने के लिए तैयार हैं. अब अरहान के बॉलीवुड डेब्यू की खबर सामने आने के बाद फैंस को उनकी पहली फिल्म और उनके एक्शन अवतार का इंतजार है.

फिल्ममेकर विक्रम फडनीस ने शेयर की थी तस्वीर

कुछ दिन पहले फिल्ममेकर विक्रम फडनीस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसे देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए थे. इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में अरहान खान, विक्रम के बगल में बैठे नजर आ रहे हैं. तस्वीर में अरहान काफी ध्यान से और गंभीर अंदाज में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए विक्रम ने कैप्शन में लिखा, कैमरे के पीछे से लेकर कैमरे के सामने तक… उसका सफर शुरू हो गया है. उन्होंने पोस्ट में अरहान को टैग करने के साथ हग वाला इमोजी भी लगाया था.

इस तस्वीर पर अरहान की मां मलाइका अरोड़ा ने भी रिएक्ट किया था. फिलहाल अरहान की फिल्म का इंतजार अब सभी को है. देखना है फिल्म की कहानी क्या होती है और अरहान किस अंदाज में नजर आते हैं.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More