Rajpal Yadav Next Movies: जेल में बंद राजपाल यादव के पास हैं ये 7 फिल्में, 3 में अक्षय कुमार संग मचाएंगे धमाल

Rajpal Yadav Next Movies: जेल में बंद राजपाल यादव के पास हैं ये 7 फिल्में, 3 में अक्षय कुमार संग मचाएंगे धमाल

Rajpal Yadav Next Movies: चेक बाउंस मामले में सलाखों के पीछे पहुंचे राजपाल यादव के पास अक्षय कुमार की तीन फिल्मों सहित टोटल आधा दर्जन से ज्यादा फिल्में मौजूद हैं. इनमें से दो फिल्में इसी साल रिलीज होने के लिए तैयार है.

Rajpal Yadav Next Movies: चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहे मशहूर अभिनेता राजपाल यादव के पास इन दिनों कई फिल्में हैं. आज हम आपको उनकी 7 अपकमिंग फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. इनमें से तीन फिल्मों में तो वो सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ धमाल मचाते हुए नजर आएंगे और दो तो साल 2026 में ही रिलीज होंगी. उनकी रिलीज डेट भी तय है.

इसके बाद राजपाल यादव, अक्षय कुमार के साथ 'वेलकम टू द जंगल' में भी दिखाई देंगे. ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जो सिनेमाघरों में 26 जून 2026 को दस्तक देगी.

इन दो फिल्मों के अलावा अक्षय कुमार की एक और फिल्म में भी राजपाल नजर आएंगे. इसका नाम है 'हैवान'. इसका हिस्सा सैफ अली खान भी हैं. ये फिल्म भी साल 2026 में रिलीज हो सकती है.

राजपाल के पास 'अम्मा' नाम की कन्नड़ फिल्म भी है. ये पिक्चर साल 2014 में लॉन्च हुई थी. हालांकि 12 सालों के बाद भी ये रिलीज नहीं हो पाई है. इसकी रिलीज को लेकर कोई अपडेट नहीं है.

राजपाल के पास 'मकतूब' नाम की फिल्म भी है. इसकी रिलीज को लेकर कोई अपडेट नहीं है. इसका ट्रेलर तो 15 अप्रैल 2025 को ही आ चुका था. लेकिन, 10 महीने बाद भी फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है.

राजपाल यादव की मदद के लिए सोनू सूद ने अपना हाथ आगे बढ़ाया है और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया था कि राजपाल उनकी अगली फिल्म का हिस्सा होंगे. फिल्म को लेकर ज्यादा कोई जानकारी सामने नहीं आई है.