Bigg Boss 19: टूट गई अमाल मलिक-शहबाज की दोस्ती? फरहाना भट्ट की वजह से तान्या को आई चोट
Bigg Boss 19 News: बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में फरहाना भट्ट ने फिर एक बार ड्यूटी को लेकर खूब हंगामा किया. इस बीच शहबाज बदेशा के साथ हुई उनकी तीखी बहस के दौरान उन्होंने गुस्से में घर की प्लेट भी तोड़ी. इन दोनों के इस झगड़े की वजह से तान्या मित्तल को चोट आईं.
Bigg Boss 19 News: कॉन्ट्रोवर्सी से भरपूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. सलमान खान के इस शो का फिनाले 7 दिसंबर को होने वाला है. घर में बचे सिर्फ 8 कंटेस्टेंट्स के बीच अब ट्रॉफी तक पहुंचने की आखिरी जंग, यानी ‘टिकट टू फिनाले’ की रेस शुरू हो गई है. हाल ही में हुए नॉमिनेशन में पूरा घर बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुआ, जिसने ‘गोल्डन टिकट’ की अहमियत कई गुना बढ़ा दी है. इस बीच, घर में फरहाना भट्ट और शहबाज की लड़ाई में तान्या मित्तल को चोट लग गई.
एपिसोड की शुरुआत ही घर में हंगामे से हुई, जहां दो बड़े मुद्दे गरमाए हुए थे. पहला विवाद मालती द्वारा तान्या के चेहरे पर स्टैम्प लगाने के विरोध में उन्हें थप्पड़ मारने को लेकर था. इस पर गौरव ने मालती को समझाया कि हाथ उठाना किसी भी कीमत पर सही नहीं है. वहीं, प्रणित ने तान्या से मालती से माफी मांगने को कहा, जिस पर तान्या भड़क उठीं. दूसरी तरफ, किचन ड्यूटी को लेकर बवाल मचा, क्योंकि फरहाना और तान्या ने घर की ड्यूटी करने से साफ मना कर दिया, जिससे घर का माहौल और गरमा गया.
Gaurav aur Shehbaz kar rahe hai game ki realities par charcha. Kya iss baat-cheet ke baad badlega Shehbaz ka game plan?



