Bigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने ‘बिग बॉस 19’ के विनर, फरहाना भट्ट फर्स्ट रनरअप

Bigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने ‘बिग बॉस 19’ के विनर, फरहाना भट्ट फर्स्ट रनरअप

BIGG BOSS 19 Winner: सलमान खान के पॉपुलर टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' को गौरव खन्ना ने जीत लिया है. विनर के नाम के एलान के साथ ये सीजन ऑफ एयर हो गया है. उनके अलावा इस शो में 17 और कंटेस्टेंट शामिल हुए थे. सभी को हराकर गौरव बने इस सीजन के विनर.

BIGG BOSS 19 Winner: सलमान खान के टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के 15 हफ्तों का सफर खत्म हो चुका है. टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना ने इस शो को जीत लिया है. 16 कंटेस्टेंट के साथ 24 अगस्त से इस शो की शुरुआत हुई थी. बाद में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट भी लाए गए थे. यानी टोटल 18 कंटेस्टेंट इस शो का हिस्सा बने थे. सभी को पीछे छोड़ते हुए गौरव खन्ना, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरी और तान्या मित्तल ने टॉप-5 में अपनी जगह पक्की की. वहीं गौरव ने ये शो जीत लिया और फरहाना भट्ट रहीं रनरअप.

LIVE NEWS & UPDATES

The liveblog has ended.
  • 08 Dec 2025 12:52 AM (IST)

    एक्स-कंटेस्टेंट ने लगाया गले

    फिनाले एपिसोड में ‘बिग बॉस 19’ के घर से बेघर हो चुकी कंटेस्टेंट की भी मौजूदगी थी. गौरव जैसे ही विनर बने सभी उनके पास गए और सबने उन्हें गले लगा लिया.

  • 07 Dec 2025 11:48 PM (IST)

    गौरव खन्ना बने Bigg Boss 19 Winner

    सलमान खान के टीवी शो ‘बिग बॉस 19’ को अपना विनर मिल गया है. गौरव खन्ना ने ये शो जीत लिया है. फरहाना भट्ट रनरअप रहीं. टॉप- 5 में इन दोनों के अलावा अमाल, प्रणित और तान्या मित्तल भी थे.

  • 07 Dec 2025 11:21 PM (IST)

    Pranit More Evitction: बाहर हुए प्रणित मोरे

    प्रणित मोरे भी ‘बिग बॉस 19’ से बाहर हो चुके हैं. फरहाना और गौरव इस सीजन के टॉप-2 कंटेस्टेंट हैं. अब देखना होगा कि दोनों में से इस सीजन का खिताब कौन जीतता है.

  • 07 Dec 2025 11:11 PM (IST)

    Bigg Boss 19: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान

    24 नवंबर को दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. वो ‘बिग बॉस’ के कई सीजन में बतौर गेस्ट आए थे. फिनाले पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. उनके पुराने वीडियो क्लिप्स चलाए गए. उन्हें यादकर सलमान भावुक हो गए. सलमान ने कहा कि मैंने अपने करियर ग्राफ में सिर्फ धरम जी को फॉलो किया है. उन्होंने अपने करियर में हर तरह के रोल किए थे. धर्मेंद्र को यादकर सलमान रोने लगे.

    Salman Bigg Boss

  • 07 Dec 2025 11:03 PM (IST)

    Tanya Mittal Eviction: बिग बॉस से बाहर हुईं तान्या मित्तल

    अमाल मलिक के बाद तान्या मित्तल का भी ‘बिग बॉस 19’ से एविक्शन हो गया है. वो टॉप-4 तक पहुंचकर बाहर हो गई हैं. अब देखना होगा कि गौरव, फरहाना और प्रणित में से कौन विनर बनता है.

    ये भी पढ़ें- 72 घंटे के 2.5 करोड़ये एक्ट्रेस थी बिग बॉस इतिहास की सबसे महंगी कंटेस्टेंट, टॉप 10 में एक क्रिकेटर भी शामिल

  • 07 Dec 2025 10:49 PM (IST)

    Bigg Boss 19 में शामिल हुए कार्तिक-अनन्या

    ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले पर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे.ये फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.

  • 07 Dec 2025 10:46 PM (IST)

    Bigg Boss 19 Gaurav-Mridul: गौरव और मृदुल का डांस

    शो में गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी की दोस्ती काफी पसंद की गई. दोनों एक दूसरे को भाई मानते हैं. फिनाले पर दोनों ने एक साथ डांस किया. शो से बाहर होने के बाद से मृदुल, गौरव को सपोर्ट कर रहे हैं. अब देखना होगा कि गौरव शो जीत पाते हैं या नहीं.