Bigg Boss: कुनिका सदानंद ने मालती चाहर को बताया ‘लेस्बियन’, बयान से बिगड़ा माहौल, फैंस ने सोशल मीडिया पर ली क्लास

Bigg Boss: कुनिका सदानंद ने मालती चाहर को बताया ‘लेस्बियन’, बयान से बिगड़ा माहौल, फैंस ने सोशल मीडिया पर ली क्लास

बिग बॉस 19 का क्रेज फैंस में बढ़ता ही जा रहा है. हालांकि, अब कुनिका के एक कमेंट ने शो का पारा बढ़ा दिया है. कुनिका ने क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर की सेक्सुअलिटी पर कमेंट किया. उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि मालती 'लेस्बियन' है. अब यूजर्स ने उनके इसी कमेंट पर कुनिका को ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

'बिग बॉस 19' में हाल ही के एपिसोड में कुनिका सदानंद ने मालती चाहर को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने मालती चाहर की सेक्सुअलिटी पर ऐसा कमेंट किया कि अब यूजर्स उन पर भड़क गए हैं.

कुनिका सदानंद ने तान्या से कहा, 'एक चीज बोलना है, तो ऐसा है ये जो मालती मैडम है ना, मुझे पूरा यकीन है कि वो लेस्बियन है. कुनिका ने फुसफुसाते हुए आगे कहा, उसके हाव-भाव और उनके बोलने का तरीका भी कुछ ऐसा ही लग रहा है. इस पर ध्यान देना.' इसी के बाद फुसफुसाने पर बिग बॉस ने उन्हें टोका भी.

कुनिका के इस दावे को लेकर तान्या ने कोई रिएक्शन नहीं दिया. लेकिन, अब एपिसोड में यह बातचीत सामने आने के बाद यूजर्स जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं. साथ ही ये क्लिप भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मालती के फैंस और कई बिग बॉस फैंस को कुनिका का यह कमेंट बिल्कुल पसंद नहीं आया. उन्होंने कुनिका के इस दावे को लेकर नाराजगी जताना शुरू कर दिया. एक यूजर ने कहा, वो कौन होती हैं किसी की सेक्सुअलिटी पर सवाल उठाने वाली.

'बिग बॉस 19' का क्रेज फैंस में बढ़ता जा रहा है. शो जैसे-जैसे बढ़ रहा है वैसे ही टास्क और भी इंटेंस होते जा रहे हैं. घर में कई मुकाबलों के साथ तनाव बढ़ रहा है. इस वीक घर में वीकेंड के वार से पहले काफी हंगामा देखने को मिल रहा है.

हालांकि,जहां, इंटरनेट पर अब कुनिका के मालती को लेकर किए गए कमेंट पर इंटरनेट पर बवाल मच गया. वहीं, अब देखना होगा कि वीकेंड के वार पर इस मामले को उठाया जाएगा या नहीं. हालांकि, वैसे तो इस बार वीकेंड का वार सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं.