Bigg Boss 19: प्रणित मोरे की वापसी से उड़े तान्या-फरहाना के होश! ‘ओवर केयर’ पर नीलम ने सुनाई खरी-खोटी

Bigg Boss 19: प्रणित मोरे की वापसी से उड़े तान्या-फरहाना के होश! ‘ओवर केयर’ पर नीलम ने सुनाई खरी-खोटी

Bigg Boss 19 News : सलमान खान के शो में फिर एक बार प्रणित मोरे की एंट्री हो चुकी है. दरअसल डेंगू की वजह से उन्हें घर से इमरजेंसी एग्जिट लेनी पड़ी थी. लेकिन अब वो पूरी तरह से ठीक होकर बिग बॉस 18 के घर में वापस आ चुके हैं.

Bigg Boss 19 News: ‘बिग बॉस 19’ का घर अब पूरी तरह से जंग का मैदान बन चुका है. हर दिन यहां रिश्तों का हिसाब-किताब बदल रहा है. इसी बीच मेडिकल कारणों से बाहर गए प्रणित मोरे ने घर में धमाकेदार एंट्री मारी. उनकी एंट्री से कई घरवाले खुश हो गए, तो वहीं उन्हें देखकर तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट के चेहरे का रंग ही उड़ा दिया.

‘बिग बॉस 19’ के घर के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत एक बड़े ड्रामा से हुई. नीलम ने स्टोर रूम के रैक पर किसी को लेटा हुआ देखा. नीलम की चीख से सबसे पहले घर में दहशत फैल गई. हालांकि, अभिषेक बजाज और गौरव खन्ना ने अंदाजा लगाया कि ये कोई और नहीं, बल्कि बीमारी से ठीक होकर लौटे प्रणित हैं. जब फरहाना ने झांक कर देखा तो उनकी भी हवाइयां उड़ गईं. लेकिन, जैसे ही मृदुल दौड़कर प्रणित को गले लगाया, घर का माहौल खुशी में बदल गया.

पूरी तरह से ठीक होकर की वापसी

प्रणित मोरे को देख खुशी से झूमते हुए उनके दोस्त अभिषेक ने कहा, “जाको राखे साइयां, मार सके न कोई.” बिग बॉस ने आधिकारिक घोषणा की कि प्रणित अब पूरी तरह ठीक होकर खेल में वापस आ चुके हैं. जहां कुनिका और बाकी सदस्य खुशी से गले मिले, वहीं तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट घर के बाहर मुंह लटकाकर बैठी दिखीं.