अधूरा रह गया धर्मेंद्र का ‘Bigg Boss’ से किया वादा! सलमान खान के शो पर नम आंखों से दी गई ‘ही-मैन’ को श्रद्धांजलि

अधूरा रह गया धर्मेंद्र का ‘Bigg Boss’ से किया वादा! सलमान खान के शो पर नम आंखों से दी गई ‘ही-मैन’ को श्रद्धांजलि

Dharmendra Connection With Bigg Boss: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र अब नहीं रहे, लेकिन 'बिग बॉस' के मंच पर उनकी गर्मजोशी, उनके डायलॉग्स और सलमान खान के साथ उनकी अनूठी केमिस्ट्री हमेशा दर्शकों की यादों में जिंदा रहेगी. धर्मेंद्र कई बार बिग बॉस के मंच पर अपनी हाजिरी लगा चुके हैं.

Dharmendra Connection With Bigg Boss: बॉलीवुड के सदाबहार सुपरस्टार धर्मेंद्र के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है. जहां सोमवार को विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि पर उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा, वहीं उनके चहेते होस्ट सलमान खान के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ की शुरुआत भी उन्हें श्रद्धांजलि देकर हुई. मेकर्स ने एपिसोड के शुरू में ही ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र और सलमान खान के साथ बिग बॉस के सेट पर बिताए खुशनुमा पलों की कुछ तस्वीरें स्क्रीन पर दिखाईं, जिसने ये साबित कर दिया कि धर्मेंद्र का ‘बिग बॉस’ से कितना गहरा और खास रिश्ता था. हालांकि सलमान खान इस एपिसोड का हिस्सा नहीं थे.

24 नवंबर 2025 की सुबह धर्मेंद्र के निधन की दुखद खबर के बाद, सोमवार को जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी के स्ट्रीम होने पर ‘बिग बॉस 19’ के एपिसोड की शुरुआत एक भावुक नोट के साथ हुई. एपिसोड शुरू होने से पहले, ‘बिग बॉस’ के मेकर्स ने स्क्रीन पर दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की कुछ शानदार तस्वीर प्रदर्शित की, जिसके साथ उन्होंने लिखा था कि धर्मेंद्र के जाने से एक युग का अंत हो गया है. लीजेंड का सफर खत्म हो गया है, लेकिन उनका प्यार, उनकी हंसी हमारे दिल में हमेशा के लिए जिंदा रहेगी. वो हमारे दिल के ही-मैन हैं. रेस्ट इन पीस धर्मेंद्र सर. दिसंबर 8, 1935 से हमेशा के लिए.

Dharmedra Salman Khan 25 11 2025 1280 720

सलमान खान के साथ शेयर की फोटोज

इस मेसेज के तुरंत बाद, बिग बॉस के मेकर्स ने स्क्रीन पर धर्मेंद्र की कुछ तस्वीरें शेयर की. कुछ तस्वीरों में धर्मेंद्र और सलमान खान के साथ नजर आ रहे थे, तो कुछ फोटोज में वो अकेले थे. सलमान खान को अपने गले से लगाते हुए खींची गई बहुत ही प्यारी तस्वीरें थीं. इसके अलावा सलमान के साथ धर्मेंद्र के कुछ ऑफ स्क्रीन पल भी फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद किए थे.

बिग बॉस के मंच पर किया वादा रह गया अधूरा

धर्मेंद्र और ‘बिग बॉस’ के होस्ट सलमान खान का रिश्ता केवल बिग बॉस के किसी फिल्म के मंच तक सीमित नहीं था, बल्कि दोनों के बीच एक पर्सनल बॉन्ड था. धर्मेंद्र ने कई बार ‘बिग बॉस’ के मंच पर सलमान खान को अपना तीसरा बेटा बताया था. उन्होंने कहा था कि सलमान खान में उन्हें अपने ‘रंगीन मिजाज’ और जज्बाती स्वभाव की झलक दिखती है. ये रिश्ता इतना मजबूत था कि जब दिग्गज एक्टर ‘बिग बॉस 17’ के ‘न्यू ईयर स्पेशल’ एपिसोड में अपने बेटे बॉबी देओल के साथ शामिल हुए थे.

Dharmendra Salman 25 11 2025 1280 720

बिग बॉस के मंच पर मिले फैंस के प्यार और सलमान की मेजबानी से खुश होकर, उन्होंने वादा किया था कि वो फिर से इस मंच पर लौटेंगे. फैंस को उम्मीद थी कि वह ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले या किसी स्पेशल एपिसोड में जरूर दिखेंगे, लेकिन 89 वर्ष की उम्र में उनका यूं अचानक चले जाना, इस वादे को अधूरा छोड़ गया.