Bigg Boss 20: कौन हैं मनोज तिवारी की बेटी? ‘बिग बॉस 20’ में लेंगी धमाकेदार एंट्री, रीति तिवारी को छोड़ने पहुंचे पिता
Bigg Boss 20: 'बिग बॉस' के 20वें सीजन को लेकर फैन्स और दर्शकों के बीच तगड़ा बज है, जो 6 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. इस बार शो में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी भी हिस्सा लेंगी.
Bigg Boss 20: टीवी का सबसे बड़ा, धमाकेदार और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ शुरू होने जा रहा है. 20वें सीजन को लेकर फैन्स और दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट है. इस बार शो में जो कंटेस्टेंट शामिल होने वाले हैं, उनमें से पहला चेहरा सबके सामने आ चुका है. जो खुद मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए खुलासा किया है. इस सीजन में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं. जिन्हें बिग बॉस के मंच पर खुद पिता मनोज तिवारी ही छोड़ने पहुंचे हुए थे. जहां सलमान खान ने भी उनसे बात की. दरअसल मनोज तिवारी खुद इस शो का हिस्सा रह चुके हैं.
जियो हॉटस्टार ने एक वीडियो जारी किया है. जिसमें अपना पॉपुलर गाना गाते हुए मनोज तिवारी ‘बिग बॉस 20’ के मंच पर पहुंचते हैं. जिस पर सलमान खान कहते हैं कि आपको ऐसा तो नहीं लग रहा कि हमने तथास्तु बोला और आप दोबारा आ सकते हैं. तो मनोज तिवारी कहते हैं- अपनी बेटी को बिग बॉस के दरवाजे तक छोड़ने आए हैं. जिसके बाद उनकी बेटी की भी गाना गाते हुए एंट्री होती है.
सलमान ने रीति तिवारी को दी सलाह
इस दौरान सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी रीति को कहा कि बिग बॉस के घर में कभी अंडे पर फाइट नहीं करना. जिसके बाद मनोज तिवारी अपना चेहरा छिपाने लगे. तो सलमान कहते हैं- बाप पर मत जाना, तो रीति ने भी कहा- बाप पर जाना नहीं… दरअसल फैन्स अब जानने के लिए उत्सुक हैं कि मनोज तिवारी की बेटी रीति कौन हैं और क्या करती हैं. दरअसल रीति तिवारी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके बायो के मुताबिक, वो सिंगर, सॉन्ग राइटर, कंपोजर और प्रोड्यूसर भी हैं. उनका एक गाना अभी आया है, जिसका नाम है- बारिश. वो सिंगर भी हैं और कई गाने कंपोज कर चुकी हैं. जिन्होंने गाने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर रखे हैं.
View this post on Instagram
वहीं, रीति तिवारी अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं. साल 2020 में उन्होंने ‘चले आओ’ गाने से अपना सिंगिंग डेब्यू किया था. रीति को सोशल वर्क का भी शौक है. वहीं, एक नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन में काम कर चुकी हैं. रीति अपनी मां के साथ मुंबई में रहती हैं. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने Narsee Monjee एजुकेशनल ट्रस्ट के Jamnabai Narsee स्कूल से पढ़ाई की है. वह ‘रीति ग्रुप’ नाम की एक मार्केटिंग फर्म में भी काम करती हैं, जिसे उनके अंकल अरुण पांडे ने शुरू किया था.
राजनीति में ले चुकी हैं एंट्री
दरअसल सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने 5 मई 2024 को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी. लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पिता के चुनाव प्रचार में शामिल होने के बाद पार्टी की सदस्यता ली थी.
कब बिग बॉस में आए थे मनोज तिवारी?
मनोज तिवारी 2010 में आए ‘बिग बॉस 4’ में नजर आए थे. घर के अंदर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के साथ उनकी केमिस्ट्री और विवादों को लेकर काफी चर्चा में रहे थे. इसी सीजन को पहली बार सलमान खान ने होस्ट किया था. वहीं, श्वेता तिवारी ‘बिग बॉस 4’ की विनर बनी थीं.




