Manoj Bajpayee: महात्मा गांधी बने मनोज बाजपेयी, बापू के किरदार के लिए किया तगड़ा ट्रांसफॉर्मेशन, फर्स्ट लुक OUT

Manoj Bajpayee: महात्मा गांधी बने मनोज बाजपेयी, बापू के किरदार के लिए किया तगड़ा ट्रांसफॉर्मेशन, फर्स्ट लुक OUT

Manoj Bajpayee: बॉलीवुड के शानदार एक्टर मनोज बाजपेयी अपनी अगली फिल्म से सबको हैरान करने वाले हैं. डायरेक्टर सुधीर मिश्रा के साथ वो जुड़ गए हैं और महात्मा गांधी का रोल करने वाले हैं.

Manoj Bajpayee Next Film: मनोज बाजपेयी इंडिनय सिनेमा के उन गिने-चुने और शानदार एक्टर्स में से एक हैं, जो पर्दे पर अपने हर एक रोल में जान फूंक देते हैं. चाहे ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ का सरदार खान हो, ‘द फैमिली मैन’ का श्रीकांत तिवारी हो या फिर कोई दूसरा रोल. अब एक बार फिर वो दर्शकों को चौंकाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. जी हां, मनोज बाजपेयी जाने-माने डायरेक्टर सुधीर मिश्रा की अगली फिल्म में पहली बार महात्मा गांधी का किरदार निभाने जा रहे हैं. फिल्म की शूटिंग की शुरुआत लखनऊ में हो चुकी है. नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर मनोज बाजपेयी ने इस रोल के लिए तगड़ा बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है. जिसकी तस्वीर ने फैन्स को हैरान कर दिया है. पर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.

दरअसल मनोज बाजपेयी की फिल्म को दिग्गज फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा बना रहे हैं. इस फिल्म के जरिए गांधी जी की जिंदगी, उनके विचारों और संघर्षों को एक नए तरह से पेश करने की तैयारी है. फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुरू हो चुकी है.जहां ऐतिहासिक और हेरिटेज लोकेशंस का इस्तेमाल किया जा रहा है. हालांकि इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है., लेकिन मनोज बाजपेयी के लुक की एक झलक ऑनलाइन सामने आई है. जिसने उनके बदले हुए लुक की ओर सबका ध्यान खींचा है.

मनोज बाजपेयी ने कितना वजन घटाया?

महात्मा गांधी के किरदार को निभाने के लिए मनोज बाजपेयी ने करीब 10 किलो वजन कम किया है. वहीं, अनुभव सिन्हा, सुधीर मिश्रा और मनोज बाजपेयी इस प्रोजेक्ट के लिए एक साथ आ गए हैं. खास बात है कि इस तस्वीर में मनोज बाजपेयी का लुक एकदम अलग दिख रहा है. जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी जैसे दिखने के लिए काफी बदलाव किए हैं. अब लोग सोशल मीडिया पर एक्टर की जमकर तारीफ कपर हैं. ऐसी चर्चा है कि इस फिल्म में भारत की आजादी के इतिहास को दिखाया जाएगा. लेकिन पूरे इतिहास की बात नहीं होगी, बल्कि उन 21 दिनों पर फिल्म होगी, जिसके बारे में लोग कम ही जानते हैं.

Manoj Look

मनोज बाजपेयी का लुक

इस फिल्म के जरिए सुधीर मिश्रा और प्रोड्यूसर अनुभव सिन्हा एक साथ जुड़ रहे हैं. जहां अनुभव सिन्हा, नरेंद्र हिरावत के साथ मिलकर अपने बैनर ‘बनारस मीडियावर्क्स’ के तहत इस प्रोजेक्ट को सपोर्ट कर रहे हैं.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More