Bigg Boss 20: यहीं पटक कर फेंक दूंगा साइड में…अरिशफा खान को स्काउट की धमकी, कैप्टंसी टास्क में बवाल
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में घमासान का सिलसिला जारी है. कैप्टेंसी टास्क में इस बार अरिशफा और स्काउट के बीच अनबन देखने को मिली है, जिसमें स्काउट ने एक्ट्रेस को धमकी दे दी है.
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 शुरु हुए कुछ ही दिन हुए हैं और घर में घमासान देखने को मिल रहा है. अब तक कई कंटेस्टेंट्स आपस में लड़ चुके हैं. जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे घर के सदस्यों के बीच मुकाबला भी तेज होता जा रहा है. अब कैप्टंसी टास्क के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने घर का माहौल गरमा दिया है. टास्क के बीच अरिशफा खान और स्काउट के बीच बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली है.
कैप्टेंसी की रेस में आगे निकलने की कोशिश कर रहे कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बहस हुई है. लेकिन अरिशफा और स्काउट में काफी ज्यादा बहस देखने को मिली. इस बीच स्काउट ऊर्फ तन्मय ने अरिश्फा को धमकी तक दे डाली है, जिसके बाद बाकी कंटेस्टेंट्स ने भी तन्मय को गलत बताया है. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
ये भी पढ़ें: SRK Ganpati Celebration: आज रात हम विसर्जन करेंगेशाहरुख खान कैसे मनाएंगे गणपति का त्योहार, दे दी पूरी जानकारी
स्काउट ने दी अरिशफा को धमकी
दरअसल, बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है. इसमें स्काउट और अरिशफा के बीच तीखी बहस होती नजर आ रही हैं. प्रोमो में देखने को मिला है कि, बिग बॉस ने घरवालों को कैप्टेंसी टास्क दिया है, जिसमें लड़कियों को लड़कों को रंगना है. इसी टास्क के दौरान अरिशफा और स्काउट के बीच टकराव देखने को मिलता है. दोनों पहले एक दूसरे को काफी कुछ बोलते हैं. लेकिन इस बीच स्काउट अरिशफा को कहता है कि, “यहीं पटक कर फेक दूंगा साइड में…”. इतना ही नहीं स्काउट अरिशफा को उकसाने के लिए उन्हें बच्ची भी कहते हैं.
View this post on Instagram
अरिशफा भी शांत नहीं रहती हैं और वो स्काउट पर पर्सनल कमेंट करते हुए कहती हैं कि, आपको गेमिंग के अलावा कुछ नहीं आता है. बता दें कि, ये लड़ाई इतनी बढ़ गई है कि स्काउट रोते हुए भी नजर आए हैं. अब आज यानी 15 सितंबर को आने वाले एपिसोड में देखना होगा कि आखिर मामला कहां तक जाता है.
ये भी पढ़ें: पिक्चर अभी बाकी है, किंग अकेला काफी हैशाहरुख खान ने सुनाया किंग का डायलॉग




