6 साल बाद वापसी करने जा रहीं बिपाशा बसु, हंसल मेहता की बाराबंकी फिल्म से करेंगी कमबैक
एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपने कमबैक के लिए तैयार हैं. अपने करियर में उन्होंने कई बड़ी फिल्में की हैं पिछले कुछ समय से वे ब्रेक पर थीं और अब 6 साल बाद वापसी करने जा रही हैं.
Bollywood Actress Bipasha Basu: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में पोस्ट कोरोना फेज में कई सारे कलाकार ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में वापसी की है. इनमें कई सारी एक्ट्रेस भी शामिल हैं जिन्होंने काफी पहले ही फिल्मों से दूरी बना ली थी. इसी में एक नाम अब बिपाशा बसु का भी जुड़ गया है. बिपाशा ने 6 साल के ब्रेक के बाद अब वापसी करने का फैसला लिया है. एक्ट्रेस अब एक वेब सीरीज में नजर आएंगी.
फिल्मों में तो उन्होंने काम करना काफी पहले ही छोड़ दिया था. शादी के बाद से एक्ट्रेस ने फिल्मों में काम नहीं किया और ओटीटी पर भी वे 2020 में एक वेब सीरीज में नजर आई थीं. कोरोना फेज के दौरान ही उन्होंने अभिनय की दुनिया से दूरी बना ली थी और उनकी पब्लिक अपीयरेंस भी कम हो गई थी. अब एक्ट्रेस एक बार फिर से वापसी के लिए तैयार हैं.
View this post on Instagram
किस प्रोजेक्ट से वापसी कर रहीं बिपाशा बसु?
बिपाशा बसु की बात करें तो वे दिग्गज डायरेक्टर हंसल मेहता की अपकमिंग सीरीज बाराबंकी में नजर आने वाली हैं. इसमें बिपाशा के अलावा विशाल जेठवा और सनी कौशल भी नजर आएंगे. इसमें उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में ड्रग्स की तस्करी की कहानी दिखाई जाएगी. अभी इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट नहीं हुई है लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो बिपाशा ने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है. पिछले महीने ही इस सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी गई है जो मुंबई में हो रही है.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss Host Fees: सलमान खान सबसे महंगे, पर इस होस्ट की फीस ने सबको चौंकाया, किसे मिल रही सबसे कम सैलरी
बिपाशा के पिछले कुछ प्रोजेक्ट्स कौन से हैं?
एक्ट्रेस के पिछले कुछ प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे डेंजरस नाम की एक सीरीज में नजर आई थीं. इस सीरीज से उन्होंने अपना ओटीटी डेब्यू किया था. वहीं फिल्मों की बात करें तो लीड एक्ट्रेस के रोल में उनकी पिछली अपीयरेंस अलोन थी जिसमें वे डबल रोल प्ले करती नजर आई थीं. अब उनकी इस अपकमिंग सीरीज को लेकर बज बनना शुरू हो चुका है. इसकी कहानी आलोक लाल की किताब द बाराबंकी नार्कोज: बस्टिंग इंडिया मोस्ट नोटोरियस ड्रग कार्टेल से प्रेरित है. देखने वाली बात होगी कि लंबे ब्रेक के बाद बिपाशा किस तरह से वापसी करती हैं और मेकर्स के भरोसे पर कितना खड़ा उतरती हैं.




