अगर कोई असहज है तो… इंटिमेट सीन्स पर बोलीं मिर्जापुर की ‘बीना’, सेट के माहौल का किया खुलासा

अगर कोई असहज है तो… इंटिमेट सीन्स पर बोलीं मिर्जापुर की ‘बीना’, सेट के माहौल का किया खुलासा

मिर्जापुर सीरीज के बाद अब इसपर बनी फिल्म भी आ गई है जिसकी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई देखने को मिल रही है. अब इसकी एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने फिल्म के इंटिमेट सीन्स पर बात की है.

मिर्जापुर वेब सीरीज के तीनों सीजन की सक्सेस के बाद अब मिर्जापुर द मूवी रिलीज कर दी गई है. फैंस को ये फिल्म काफी पसंद भी आ रही है. इसकी कमाई ही इसकी सफलता की शुरुआत की ओर इशारा कर रही है. फिल्म में कई सारे ऐसे किरदार हैं जो सीरीज में भी थे. इसमें कालीन भैया की वाइफ बीना का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस रसिका दुग्गल का नाम भी शामिल हैं. उनके किरदार को सीरीज में भी काफी प्रशंसा मिली थी और तीसरा सीजन आते-आते उनका किरदार और भी निखर कर सामने आया था.

रसिका ने सीरीज की तरह ही फिल्म में भी इंटिमेट सीन्स दिए हैं. अब एक्ट्रेस ने हालिया इंटरव्यू के दौरान इन इंटिमेट सीन्स पर बातें की हैं. उन्होंने बताया है कि अब पहले के मुकाबले फिल्मों में इंटिमेट सीन्स शूट करना कितना सरल हो गया है.

इंटिमेट सीन्स पर रसिका दुग्गल ने क्या कहा?

इंटिमेट सीन्स के बारे में बात करते हुए रसिका दुग्गल ने कहा- अब किसी पर्टिकुलर इंटिमेट सीन्स को शूट करने के लिए हमारे पास इंटिमेसी कॉर्डिनेटर्स होते हैं. ये एक बहुत जरूरी चीज भी है. ऐसा इसलिए होता है ताकि कोई भी असहज और ठगा महसूस ना करे. इसी के साथ सभी की फिक्र का और उनके कन्फर्ट का पूरी तरह से ध्यान रखा जा सके. ये वैसा ही है जैसे किसी डांस सीक्वेंस में कोरियोग्राफर की जरूरत होती है. इसलिए अब किसी भी इंटिमेट सीन्स के पहले एक वर्कशॉप रखी जाती है. इसमें समझाया जाता है कि कौन सी चीजें कन्फर्टेबल होती हैं और कौन सी चीजें कन्फर्टेबल नहीं होती हैं. एक एक्टर के लिए क्या कन्फर्टेबल है और क्या नहीं है और एक डायरेक्टर क्या चाह रहा है ये सब बताया जाता है.

अगर कोई असहज है तो…

रसिका ने इसपर आगे कहा- ‘पहले के दौर में इंटिमेट सीन्स कम होते थे इसलिए किसी कॉर्डिनेटर या गाइडेंस की जरूरत नहीं होती थी. या इसका ऑप्शन भी नहीं था. लेकिन अब खुले तौर पर बोल्ड सीन्स फिल्माए जाते हैं. ऐसे में किसी का भी असहज होना लाजमी है. इसपर बात करते हुए रसिका ने कहा- अगर कोई किसी भी चीज से अनकन्फर्टेबल है तो किसी दूसरी तरह से जीचों को सहज करने के कोशिश की जाती है ताकि किसी को असहज ना लगे.’

‘अब चीजें पहले के मुकाबले काफी खूबसूरती से को-ऑर्डिनेट की जाती हैं. मेरे हिसाब से ये काफी अच्छा भी है. ये सभी को सहज फील करा देता है. आपको पता होता है कि किस सीन में एग्जैक्टली क्या करना है. अगर आप असहज लग रहे हैं तो क्लोज सेट का भी प्रस्ताव रख सकते हैं. इसमें सेट पर सिर्फ वही लोग रहते हैं जिनकी जरूरत होती है और बाकी लोगों को हटा दिया जाता है. जिससे सहजता के साथ सीन्स को शूट कर लिया जाता है.’

ये भी पढ़ें- Bigg Boss Host Fees: सलमान खान सबसे महंगे, पर इस होस्ट की फीस ने सबको चौंकाया, किसे मिल रही सबसे कम सैलरी

मिर्जापुर द मूवी ने कितने कमा लिए?

मिर्जापुर द मूवी की बात करें तो इस फिल्म ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 70 करोड़ के करीब कमा लिए हैं. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने विदेशों से 10 करोड़ का कारोबार किया है. इसे अगर मिला लिया जाए तो फिल्म का 2 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 80 करोड़ रुपये का हो चुका है.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More