Bigg Boss 20 Premiere Live Updates: सलमान के डांस से शुरू हुआ बिग बॉस 20, इन 7 कंटेस्टेंट्स की हुई एंट्री, एक नाम ने चौंकाया
सलमान खान एक बार फिर बिग बॉस के 20वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर लौट आए हैं. बिग बॉस में माही विज, ईशा रिखी, रीति तिवारी, कनिका मान और हिप हॉप आर्टिस्ट यंग DSA के नाम पर कंफर्म हो गए हैं.
LIVE NEWS & UPDATES
-
बॉक्सिंग लेजेंड एमसी मैरी कॉम आठवीं कंटेस्टेंट
Bigg Boss 20 Premiere Live: बॉक्सिंग लेजेंड एमसी मैरी कॉम भी रिएलिटी शो बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई हैं. मैरी को छोड़ने के लिए उनके दोनों बेटे भी शो में पहुंचे. खास बात ये है कि प्रियंका चोपड़ा, जिन्होंने मैरी कॉम की बायोपिक में उनका रोल निभाया था, उन्होंने मैरी कॉम की एंट्री पर खास मैसेज भेजा था. सलमान ने मैरी कॉम से मजाक में कहा कि अंदर पंचिंग अलााउड नहीं है.
View this post on Instagram -
लव गिल बनीं सातवीं कंटेस्टेंट
Love Gill In Bigg Boss 20: इस बार बिग बॉस ने ‘फैंस का फैसला’ के जरिए एक कंटेस्टेंट को घर में लाने का फैसला किया था. इसके लिए रिया अहीर और लव गिल के बीच मुकाबला था. पर फैंस की वोटिंग के आधार पर लव गिल ने बाजी मारी और घर में एंट्री मारी है. रिया को बाहर जाना पड़ा है.
View this post on Instagram -
रोहेद खान बने छठे कंटेस्टेंट
Rohed Khan: ऑस्ट्रिया के अफगानी मूल के अभिनेता रोहेद खान भी बिग बॉस 20 का हिस्सा बने हैं. रोहेद खान ने ईशा रिखी और आम्रपाली दुबे के साथ बिग बॉस 20 के घर में एंट्री ली. सलमान ने तीनों कंटेस्टेंट को एक साथ भेजा.
View this post on Instagram -
Bigg Boss 20 की 5वीं कंटेस्टेंट बनीं आम्रपाली दुबे, निरहुआ भी पहुंचे स्टेज पर
Aamrapali Dubey Bigg Boss 20 Contestant: बिग बॉस के लगभग हर सीजन में कोई न कोई भोजपुरी सितारा शो का हिस्सा बनता ही है. इस बार भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे बिग बॉस में पहुंची हैं. उन्होंने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस के साथ शो में एंट्री हुई. इस दौरान सलमान ने कहा कि आपकी इंडस्ट्री से शो में कई बड़े सितारे आए हैं. इस दौरान उन्होंने बताया कि निरहुआ आज भी यहां आए हैं. निरहुआ ने रिक्शा चलाकर स्टेज पर एंट्री मारी. सलमान ने निरहुआ से कहा कि आप यहीं तक के लिए हैं, अंदर नहीं जा रहे.
View this post on Instagram -
ईशा रिखी बनीं चौथी कंटेस्टेंट
Ish Rikhi In Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी भी कंटेस्टेंट बनी हैं. उन्होंने बताया कि शादी में उन्होंने काफी कुछ झेला है. दरअसल ईशा रिखी रैपर और सिंगर बादशाह की एक्स वाइफ हैं. हालांकि उन्होंने बिग बॉस के मंच पर कहा कि वो किसी का नाम नहीं लेंगी.
View this post on Instagram -
काजी तौकीर बने तीसरे कंटेस्टेंट
आसिफ खान के साथ सलमान खान ने स्टेज पर काजी तौकीर को भी बुलाया. काजी तौकीर सिंगर हैं और उन्होंने साल 2005 में सिंगिंग रिएलिटी शो फेम गुरुकुल जीता था. उन्होंने इस शो में अरिजीत सिंह को हराया था. काजी और आसिफ ने घर में साथ में एंट्री ली.
View this post on Instagram -
‘बिग बॉस 20’ के दूसरे कंटेस्टेंट बने आसिफ खान
Aasif Khan In Bigg Boss 20: ‘पंचायत’ फेम अभिनेता आसिफ खान बिग बॉस 20 में दूसरे कंटेस्टेंट बने और घर के अंदर गए. एंट्री के दौरान उन्होंने अपने स्ट्रगल का किस्सा भी सुनाया. साथ ही ये भी बताया की सलमान खान की ‘रेडी’ फिल्म के ‘ढिंका चिका’ गाने में वो जूनियर आर्टिस्ट थे. इस दौरान वो इमोशनल भी हो गए और अपनी मां से कहा कि आसिफ खान सलमान खान के साथ खड़े हैं. उन्होंने इस दौरान बताया कि जब ‘पंचायत’ का उनका डायलॉग ‘गजब बेइज्जती है’ वायरल हुआ तो वो कोविड के दौरान अस्पताल में भर्ती थे.
View this post on Instagram -
पहली कंटेस्टेंट बनीं कनिका मान
Kanika Mann Bigg Boss 20: सलमान खान के धमाकेदार डांस के साथ करीब 8 महीने के बाद शुरू हुआ बिग बॉस 20. सलमान ने अपने परफॉर्मेंस के बाद पहली कंटेस्टेंट कनिका मान को इंट्रोड्यूस किया. कनिका ने धुरंधर के गाने शरारत पर डांस परफॉर्मेंस के साथ स्टेज पर एंट्री ली. सलमान ने कहा कि मान न मान आप हैं बिग बॉस की मेहमान.
View this post on Instagram -
बिग बॉस 19 का विनर कौन बना था?
Bigg Boss 19 Winner Name: सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन का खिताब टीवी के मशहूर एक्टर गौरव खन्ना ने जीता था. वहीं पिछले सीजन में फरहाना भट्ट रनर-अप रही थीं. तीसरे पर प्रणीत मोरे और चौथे नंबर पर तान्या मित्तल रहीं. अमाल मलिक टॉप 5 में जगह बनाने में सफल हुए थे.
-
कंटेस्टेंट्स गेस करते-करते क्या थक गए आप?
बिग बॉस 20 के ऐलान के बाद से इसमें शामिल होने वाले कंटेस्टेंट को लेकर रिपोर्ट्स आनी शुरू हो गई थी. भले ही मेकर्स ने सभी नामों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार 18 कंटेस्टेंट्स घर के अंदर जाने वाले हैं. इस बीच जियोहॉटस्टार ने अपने इंस्टा अकाउंट पर ‘विवाह’ फिल्म का एक मीम शेयर किया है, जिसमें कहा जा रहा है, “जल लीजिए, खक गए होंगे. बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स गेस करते करते.
View this post on Instagram -
सलमान का धमाकेदार डांस
Salman Khan Dance On Bigg Boss 20 Stage: बिग बॉस 20 के प्रीमियर एपिसोड में कई कंटेस्टेंट के साथ-साथ होस्ट सलमान खान भी थिरकते नज़र आने वाले हैं. मेकर्स ने सलमान के डांस वाला प्रोमो पहले ही जारी कर दिया है. सलमान वीडियो में हैलो ब्रदर, ओ ओ जाने जाना, जानम समझा करो, धड़के दिल बार बार, मुन्ना बदनाम हुआ, टन टनाटन टन टन टारा जैसे कई सुपरहिट गानों पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं.
View this post on Instagram -
रीति तिवारी बिग बॉस 20 में
Rhiti Tiwari Bigg Boss: सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री कर रही हैं. वो इस सीजन पहली कंटेस्टेंट है, जिनके बारे में शो की शुरुआत से पहले ही मेकर्स ने प्रोमो शेयर कर बता दिया है. मनोज तिवारी खुद उन्हें बिग बॉस के घर में छोड़ने के लिए आए. इस दौरान सलमान ने कहा कि घर के अंदर अंडे के लिए लड़ाई मत करना.
View this post on Instagramयहां जानिए कौन हैं रीति तिवारी…
कौन हैं मनोज तिवारी की बेटी? बिग बॉस 20 में लेंगी धमाकेदार एंट्री, रीति तिवारी को छोड़ने पहुंचे पिता
-
बिग बॉस 20 में माही विज
बिग बॉस 20 में टीवी और फिल्म एक्ट्रेस माही विज भी नज़र आने वाली हैं. मेकर्स ने भले ही उनके नाम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन प्रोमो में उनकी झलक दिखा दी गई है और फैंस ने उन्हें तुरंत ही पहचान भी लिया है. बिग बॉस 20 के मंच पर माही धमाकेदार डांस के साथ एंट्री करने वाली हैं. शो के प्रोमो में वो छलिया गाने पर डांस करती दिखाई दी हैं.
View this post on Instagram -
बिग बॉस में मैरी कॉम
Bigg Boss 20 MC Mary Kom: बिग बॉस 20 में लेजेंड्री बॉक्सर एमसी मैरी कॉम भी कंटेस्टेंट के तौर पर नज़र आने वाली हैं. जियोहॉटस्टार के इंस्टाग्राम पेज पर उनकी एंट्री वाला प्रोमो जारी किया गया है. भेले ही प्रोमो में मैरी कॉम का चेहरा नहीं दिखाया गया, लेकिन सलमान ने जिस तरह से उन्हें पेश किया, उससे साफ है कि मैरी कॉम बिग बॉस 20 में एंट्री करने वाली हैं.
View this post on Instagram -
बिग बॉस के लिए किस होस्ट को मिल रही कितनी फीस?
Bigg Boss Host Fees: 6 सिंतबर यानी आज सिर्फ सलमान खान का हिंदी बिग बॉस ही नहीं, बल्कि साउथ की भाषाओं में आने वाले 4 और बिग बॉस वर्जन की शुरुआत हो रही है. इन सभी बिग बॉस को अलग अलग इंडस्ट्री के सितारे होस्ट करते हैं. मोहनलाल मलयालम बिग बॉस, किच्चा सुदीप कन्नड़ बिग बॉस, विजय सेतुपति तमिल बिग बॉस और नागार्जुन तेलुगू बिग बॉस होस्ट कर रहे हैं. इनके अलावा बंगाली बिग बॉस को क्रिकेटर सौरव गांगुली होस्ट कर रहे हैं. इन सभी को कितनी फीस मिल रही है, नीचे शेयर किए गए आर्टिकल में पूरी जानकारी है. एक क्लिक कर के पढ़ सकते हैं.
-
कैसा है बिग बॉस 20 का घर?
Bigg Boss 20 House Video: हर सीजन में बिग बॉस के मेकर्स कंटेस्टेंट के लिए नया सेट बनवाते हैं. यानी जिस घर में बिग बॉस के कंटेस्टें तीन महीने से ज्यादा वक्त गुज़ारने वाले हैं, उसे पूरी तरह से बदल दिया जाता है. इस बार भी ऐसा ही हुआ है. देखिए बिग बॉस सीजन 20 का घर कैसा है.
View this post on Instagram -
बिग बॉस में अब दो ‘जीवनदान’
Bigg Boss 20 New Rule: सलमान के शो में इस बार कंटेस्टेंट्स को दो जीवनदान मिलेंगे. इसे सलमान ने तथास-टू बताया है. अब कंटेस्टेंट इस सुविधा का फायदा कैसे उठाएंगे, ये तो शो शुरू होने के बाद पता चलेगा. पर मेकर्स का ये कदम गेम को पूरी तरह बदल सकता है.
-
कहां और कब देख पाएंगे ‘बिग बॉस 20’
Bigg Boss Streaming Time OTT TV: बिग बॉस का प्रीमियर एपिसोड पहले ओटीटी प्लैटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा, बाद में कलर्स टीवी पर. जिनके पास ओटीटी प्लैटफॉर्म जियोहॉटस्टार की सुविधा है, वो दर्शक सलमान के शो का प्रीमियर रात 9 बजे से ही सकेंगे. वहीं टीवी के दर्शकों को डेढ़ घंटा इंतज़ार करना पड़ेगा. टीवी पर शो रात 10:30 बजे से शुरू होगा.
-
बिग बॉस 20 की शुरुआत कुछ देर में
Bigg Boss 20 Live Updates: छोटे पर्दे का सबसे बड़ा रिएलिटी शो बिग बॉस 20वें सीजन के साथ लौट रहा है. 6 सितंबर रात 9 बजे से बिग बॉस का ग्रैंड प्रीमियर होगा. पिछले कई सालों की तरह इस साल भी सलमान खान ही होस्ट हैं. शो में कौन-कौन से सेलेब्स कंटेस्टेंट बनेंगे. कुछ ही देर में सभी नामों का खुलासा हो जाएगा. पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए इस खबर पर.
Bigg Boss Live Updates: कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर आने वाले रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत आज से हो रही है. पिछले कई सीजन की तरह इस साल भी सलमान खान ही बिग बॉस में होस्ट के तौर पर नज़र आने वाले हैं. जैसा हमेशा होता है, मेकर्स हर सीजन में कुछ नया पेश करते हैं. इस बार भी सलमान नए घर और नए कॉन्सेप्ट के साथ शो की शुरुआत कर रहे हैं.
बिग बॉस छोटे पर्दे का सबसे बड़ा रिएलिटी शो है, ऐसे में लोगों को इस शो का बेसब्री से इंतज़ार रहता है. साथ ही सबकी निगाहें इस बात पर भी टिकी रहती हैं की प्रीमियर शो में घर में कौन कौन से सेलेब्स एंट्री करने वाले हैं. वैसे तो पिछले कुछ दिनों से कई नामों की चर्चा हो रही है. कई रिपोर्ट्स में नामों को कंफर्म बताया जा रहा है. हालांकि सलमान के शो में वाकई कौन कौन शामिल होगा, इसका खुलासा कुछ देर में हो जाएगा.
ये भी पढ़ें:
बिग बॉस 20 में ये कंटेस्टेंट कंफर्म
वैसे तो रिपोर्ट्स में बिग बॉस 20 के 18 कंटेस्टेंट के नाम सामने आ गए हैं. हालांकि इनकी सच्चाई पर अभी संदेह जताया जा रहा है. पर मेकर्स ने जो प्रोमो जारी किए हैं, उसके जरिए कई नाम कंफर्म हो गए हैं. टीवी एक्ट्रेस माही विज, बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी, भोजपुरी अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी, कनिका मान और हिप हॉप आर्टिस्ट यंग DSA के नाम पर कंफर्म हो गए हैं. वहीं रिया अहीर और लव गिल में से कोई एक या दोनों शा का हिस्सा बन सकती हैं.
Published On - Sep 06,2026 6:57 PM IST



