Bigg Boss 20 Full Contestants List: सलमान खान के घर में कैद हुए ये 16 धुरंधर, TV की बहुओं से बॉक्सर मैरी कॉम तक, देखिए बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट
Bigg Boss 20 Contestant: बिग बॉस 20' का बिगुल बज चुका है और सलमान खान के नए घर में 16 कंटेस्टेंट्स दाखिल हुए हैं. टीवी स्टार्स से सोशल मीडिया सेंसेशन और ओलंपिक चैंपियन तक, देखिए कौन-कौन बना सदस्य.
Bigg Boss 20 Contestants List: लड़ाई-झगड़े, किचन की सियासत, राशन पर महाभारत और सभी पर 100 कैमरों की पैनी नजर…टेलीविजन का सबसे बड़ा और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ आखिरकार शुरू हो चुका है. होस्ट सलमान खान ने अपने उसी स्वैग के साथ ग्रैंड प्रीमियर की रात घर का मुख्य दरवाजा खोल दिया है. 20वें सीजन को खास बनाने के लिए मेकर्स ने इस बार टीवी, बॉलीवुड, खेल, भोजपुरी सिनेमा और सोशल मीडिया का ऐसा कॉकटेल तैयार किया है, जो पहले दिन से ही चिंगारी भड़काने के लिए तैयार है.
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि अगले तीन महीनों तक कौन-कौन से चेहरे आपकी टीवी स्क्रीन पर चीखते, लड़ते और रिश्ते बनाते नजर आएंगे, तो जान लीजिए ‘बिग बॉस 20‘ के घर में कदम रखने वाले 16 कंटेस्टेंट्स के बारे में.
यहां पढ़ें बिग बॉस 20 की पूरी हाइलाइट्स
कनिका मान
‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ की सीधी-सादी बहू और ‘खतरों के खिलाड़ी’ में स्टंट्स से होश उड़ाने वाली कनिका मान शो की ग्लैमरस और मजबूत कंटेस्टेंट हैं, जिनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. टीवी की इस मशहूर एक्ट्रेस ने सबसे पहले शो में एंट्री की.
TV pe kayi kirdaar ke baad, ab baari hai asli #KanikaMann ko dekhne ki!



