संजय दत्त-मिथुन चक्रवर्ती के साथ फिल्म करते हुए इस एक्ट्रेस का हुआ था मौत से सामना, जानें पिक्चर का कैसा था बॉक्स ऑफिस पर हाल
चित्राशी रावत ने फिल्मी दुनिया में अपने एक्टिंग के जरिए खास पहचान बनाई है. एक्ट्रेस 29 नवंबर को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं, आइए इस दौरान एक्ट्रेस की डरावने एक्सपीरियंस के बारे में जाने.
चित्राशी रावत फिल्मी दुनिया का जाना माना नाम हैं, उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. फिल्म के जरिए चित्राशी को इंडस्ट्री में और लोगों के ही बीच खास पहचान मिली थी.
एक्ट्रेस ने साल 2009 में 'लक' फिल्म में काम किया था, इस फिल्म में संजय दत्त, इमरान खान, श्रुति हासन, मिथुन चक्रवर्ती जैसे सितारे शामिल थे. चित्राशी ने पहले फिल्म करने से इनकार कर दिया था.
हालांकि, बाद में फिल्म के डायरेक्टर सोहम शाह के समझाने के बाद उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर दी. 'लक' में काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें मौत का एहसास हुआ था.
एक पुराने इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐसे बहुत से स्टंट्स करते हुए हमने मौत को करीब से देखा. एक्ट्रेस ने फिल्म का एक अंडर वॉटर शूट का किस्सा भी शेयर किया था.
हालांकि, उन्होंने इस एक्सपीरियंस को कमाल का बताया था. फिल्म के बारे में बात करें, तो ये 'लक' 35 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी. लेकिन फिल्म ने केवल 20.87 करोड़ रुपए की ही कमाई की थी.



