‘विधानसभा चुनाव में AAP से गठबंधन नहीं’, दिल्ली के बाद हरियाणा में भी बढ़ी कांग्रेस-आप की दूरी

‘विधानसभा चुनाव में AAP से गठबंधन नहीं’, दिल्ली के बाद हरियाणा में भी बढ़ी कांग्रेस-आप की दूरी

दिल्ली के बाद हरियाणा में ये भी लगभग साफ हो गया है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) विधानसभा का चुनाव अलग-अलग लड़ेंगी. हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन नेशनल लेवल पर था, लेकिन विधानसभा चुनाव में कोई गठबंधन नहीं होगा. हरियाणा […]

दिल्ली के बाद हरियाणा में ये भी लगभग साफ हो गया है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) विधानसभा का चुनाव अलग-अलग लड़ेंगी. हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन नेशनल लेवल पर था, लेकिन विधानसभा चुनाव में कोई गठबंधन नहीं होगा.

हरियाणा में कांग्रेस और आप ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. राज्य की 10 लोकसभा सीटों में से 5 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की, जबकि 5 सीटें बीजेपी के खाते में गईं.