‘हक’-‘मामला लीगल’ के बाद क्या देखें? कोर्टरूम ड्रामा के हैं शौकीन, तो धड़ाधड़ देख डालो ये 5 दमदार सीरीज

‘हक’-‘मामला लीगल’ के बाद क्या देखें? कोर्टरूम ड्रामा के हैं शौकीन, तो धड़ाधड़ देख डालो ये 5 दमदार सीरीज

मामला लीगल है और हक देखने के बाद अगर आप और कोर्टरूम ड्रामा का क्रेज बढ़ गया है. अगर आपको भी ऐसी कहानियां पसंद हैं और कोई सजेशन तलाश रहे हैं, तो ये दमदार वेब सीरीज कानून, बहस और दिलचस्प केस के साथ आपको अंत तक बांधे रखेंगी.

अगर आपको कोर्टरूम ड्रामा देखना पसंद है और हाल ही में आपने 'मामला लीगल है 2' या 'हक' जैसी सीरीज देखी है, तो अब आपके लिए कई शानदार ऑप्शन लेकर आए हैं, जिनमें कानून, बहस और दिलचस्प केस की कहानियां आपको अंत तक बांधे रखती हैं.

वहीं 'हक' कोर्ट की लड़ाई को दिखाया है, फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया है. यामी गौतम इमरान हाशमी स्टारर फिल्म असल कहानी से इंस्पायर है, इस फिल्म को सुपर्ण वर्मा ने डायरेक्ट किया है.

सबसे पहले बात करें 'गिल्टी माइंड्स' (Guilty Minds) की, जिसमें दो वकीलों की अलग-अलग सोच और केस लड़ने के तरीके दिखाए गए हैं. हर एपिसोड में नया केस आता है और कानून के साथ बहस कहानी को बेहद दिलचस्प बना देती है.

इसके बाद 'ट्रायल बाय फायर' (Trial by Fire) एक सच्ची घटना पर बेस्ड सीरीज है, जिसमें एक कपल अपने बच्चों की मौत के बाद न्याय की लंबी लड़ाई लड़ता है. कोर्टरूम के साथ इमोशनल ड्रामा इसे बेहद प्रभावशाली और देखने लायक बनाता है.

'द वर्डिक्ट: स्टेट वर्सेज नानावटी' (The Verdict: State Vs Nanavati), ये सीरीज एक ऐतिहासिक केस पर आधारित है, जिसमें 1959 के चर्चित नानावटी केस को कोर्टरूम ड्रामा के रूप में पेश किया गया है. ये सीरीज कानून और समाज के टकराव को रोचक तरीके से दिखाती है.

'इलीगल- जस्टिस, आउट ऑफ ऑर्डर'(Illegal - Justice, Out of Order) भी कोर्टरूम ड्रामा पसंद करने वालों के लिए शानदार विकल्प है. इसमें लॉ फर्म की अंदरूनी राजनीति, हाई-प्रोफाइल केस और वकीलों की रणनीति को रोमांचक अंदाज में दिखाया गया है.