Virat Kohli का फेवरेट गाना कौन सा है? हर मैच से पहले सुनते हैं इस पंजाबी सिंगर का सॉन्ग

Virat Kohli का फेवरेट गाना कौन सा है? हर मैच से पहले सुनते हैं इस पंजाबी सिंगर का सॉन्ग

Virat Kohli Favourite Song: भारतीय टीम के लेजेंडरी क्रिकेटर विराट कोहली की दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है. वे देश के सबसे पॉपुलर एथलीट्स में से एक हैं. हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है. हाल ही में विराट कोहली ने खुलासा किया है कि उनका सबसे पसंदीदा गाना कौन सा है और वो किस सिंगर ने गाया है. उन्होंने ये भी बताया कि हर मैच से पहले वो ये गाना जरूर सुनते हैं.

Indian Cricketer Virat Kohli Favourite Song: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली का जलवा ही अलग है. उन्होंने अपने करियर में जो मुकाम हासिल किया है वो सबके बस की बात नहीं होती है. विराट कोहली ने तीनों फॉर्मेट में रन बनाए और कमाल का प्रदर्शन कर के दिखाया. अपनी शानदार बैटिंग, एग्रेशन और लीडरशिप की बदौलत विराट कोहली ने भारतीय टीम में ना सिर्फ नई ऊर्जा का संचार किया बल्कि उन्होंने कई मैच तो भारत को सिंगल हैंडेडली ही जिता डाले. हाल ही में विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे अपने फेवरेट गाने के बारे में बातें कर रहे हैं. उन्होंने इस दौरान बताया कि करण औजला उनके फेवरेट सिंगर हैं और उनका विनिंग स्पीच सॉन्ग विराट को काफी अच्छा लगता है.

विराट ने इस दौरान कहा- आप दिल से गाने लिखते हैं. एक जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है वो है विनिंग स्पीच. क्योंकि इस गाने में आपके जीवन का सफर शामिल है. मैं जब भी इस गाने को सुनता हूं तो यही समानता महसूस करता हूं. मैं भी जब छोटा था तो मैंने अपने पिता को खो दिया था. तो वो गाना मेरे लिए काफी स्पेशल है. मैं मैच खेलने के लिए मैदान में उतरने से पहले ये गाना सुनना पसंद करता हूं.

पाकिस्तान के खिलाफ कैसे जीत मिली?

विराट कोहली ने इसके बाद बताया कि- मैं ऐसा ही हूं. मैं तब तक अवसर का इंतजार करता हूं जब सामने वाले को लगने लगता है कि हमारी हार हो रही है. उस दौरान में किसी तरह वापसी करने पर जोर देता हूं. मैं बचपन से ही अवसरों का आकलन ऐसे करता आया हूं. मैं कभी भी ये नहीं सोचता हूं मैच में कि हम पीछे चल रहे हैं और हमारी हार होने वाली है. और ऐसे ही कुछ चमतत्कारी हो जाता है. जब मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्डकप का मैच हो रहा था उस दौरान हमसे कहा गया था कि हमारे जीतने के चांस मात्र 3 पर्सेंट हैं. लेकिन मैं उस तरह से नहीं सोचता हूं. अगर जीतने के चांस 1 पर्सेंट भी है तो कम से कम चांस है तो. जब तक आप गेम हार नहीं जाते तब तक आप गेम में बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें- Indias Got Latent 2 में राखी सावंत की एंट्री? समय रैना के शो में फिर लगेगा कंट्रोवर्सी का तड़का!

विराट कोहली की बात करें तो उनका क्रिकेट करियर भी अब अंत की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने टेस्ट और टी-20 से पहले ही सन्यास ले लिया है. अब वे सिर्फ वनडे इंटरनेशनल और आईपीएल टुर्नामेंट्स ही खेलते हैं. विराट के फैंस की नजरें तो साल 2027 में होने वाले वनडे इंटरनेशनल वर्ल्डकप की ओर हैं. इसके बाद ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले सकते हैं.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More