दिल्ली: मजनू का टीला में डबल मर्डर, युवती और 6 साल की मासूम को चाकू से गोदकर मार डाला

दिल्ली: मजनू का टीला में डबल मर्डर, युवती और 6 साल की मासूम को चाकू से गोदकर मार डाला

मंगलवार को उत्तर दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में एक युवती और छह साल की बच्ची की हत्या से सनसनी फैल गई. घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची है. युवती का एक साथी फरार है, जिस पर हत्या का शक है. पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस जांच में जुट गई है.

नॉर्थ दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में मंगलवार को डबल मर्डर से सनसनी फैल गई. यहां एक घर में एक युवती और 6 साल की बच्ची की हत्या की गई है. वहीं युवती का एक साथी फरार हो गया है जिस पर हत्या का शक जताया जा रहा है. युवती और बच्ची के मर्डर की बात जब पड़ोसियों को पता चली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. सिविल लाइन थाना पुलिस फिलहाल फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे.

पड़ोसियों से मिली जानकारी के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. कमरे के अंदर 22 साल की युवती और 6 साल की मासूम की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी. पुलिस ने शवों को बरामद किया है और परिजनों को सूचना दी है. पुलिस अब मौके से सबूतों को इकट्ठा करने में जुटी है. मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है.

पुलिस ने बताया कि मृतक युवती का नाम सोनल है और उसकी उम्र 22 साल है और 6 साल की बच्ची का नाम यशिका बताया जा रहा है. सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोनल के बॉयफ्रेंड पर हत्या का शक है. यशिका सोनल की दोस्त की बेटी है. सोनल अपने बॉयफ्रेंड निखिल के साथ लिव इन में रहती थी.

खबर अपडेट की जा रही है.