Indian Idol 16 Winner: पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘इंडियन आइडल 16’ विनर ज्योतिर्मयी नायक को दी बधाई

Indian Idol 16 Winner: पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘इंडियन आइडल 16’ विनर ज्योतिर्मयी नायक को दी बधाई

Indion Idol 16 Winner: 'इंडियन आइडल 16' की ट्रॉफी अपने नाम करने वाली ज्योतिर्मयी नायक को पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि ज्योतिर्मयी ने अपनी मधुर आवाज और कड़ी मेहनत से पूरे देश में ओडिशा का नाम रोशन किया है.

Dharmendra Pradhan on Indian Idol 16: सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल सीजन 16’ को अपना विनर मिल गया है. बीती रात ओडिशा की ज्योतिर्मयी नायक ने ‘इंडियन आइडल 16’ का खिताब जीता. महीनों के कड़ी मेहनत, मुश्किल ऑडिशन्स और धमाकेदार परफॉर्मेंस के बाद ज्योतिर्मयी नायक इस ट्रॉफी को अपने नाम किया. इस खास मौके पर देशभर उन्हें बधाई मिल रही हैं और अब पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी ज्योतिर्मयी नायक को बधाई दी. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उनकी सफलता देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी.

यादों की प्लेलिस्ट थीम वाले इस सीजन के ग्रैंड फिनाले में ज्योतिर्मयी ने अपने पांच कॉम्पिटिटर्स अंशिका चोनकर, मनराज वीर सिंह, मायसिमे बसु, सुहैल सूफी और तनिष्क शुक्ला को पीछे छोड़ते हुए ये जीत हासिल की. इस मौके पर ज्योतिर्मयी नायक को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं. इस बीच पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने भी उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी हैं.

धर्मंद्र प्रधान ने दी बधाई

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने X अकाउंट पर लिखा, “ओडिशा की बेटी ज्योतिर्मयी नायक को ‘इंडियन आइडल-16’ की विजेता बनने पर हार्दिक बधाई. अपनी सुरीली आवाज और अथक मेहनत से उन्होंने पूरे देश में ओडिशा का नाम रोशन किया है. उनकी लगन और इस सफलता से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी.”

20 लाख रुपये का ईनाम

ज्योतिर्मयी नायक ने ‘इंडियन आइडल 16’ का खिताब जीतकर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे ओडिशा का गौरव बढ़ाया है. पूरे सीजन में उन्होंने अपनी शानदार गायकी से जजों और ऑडियंस का दिल जीता. ट्रॉफी के साथ ज्योतिर्मयी को ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये और सोनी टीवी की तरफ से सिंगिंग कॉन्ट्रैक्ट मिला है. उनकी जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस, सेलेब्रिटीज और कई राजनीतिक हस्तियां उन्हें लगातार बधाई दे रही हैं.

सना चौधरी
सना चौधरी

सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया.  इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.

Read More