Ramadan: क्या रमजान में शाहरुख खान रोजा रखते हैं?

Ramadan: क्या रमजान में शाहरुख खान रोजा रखते हैं?

Ramadan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने एक बार खुद इस बारे में बताया था कि वो रोजा रखते हैं या नहीं. एक फिल्म प्रमोशनल इवेंट के दौरान उन्होंने इस बारे में बात की थी. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा था.

Ramadan: इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है. इस पवित्र महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं. भारत में 19 फरवरी में रमजान का महीना शुरू हुआ है. रमजान का महीना शुरू होते ही सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो इस बारे में बात करते नजर आ रहे हैं कि वो रोजा रखते हैं या नहीं. दरअसल, साल 2013 में शाहरुख खान की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के नाम से एक फिल्म आई थी. उसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में वो एक इवेंट में शामिल हुए थे. इवेंट में शाहरुख ने बताया था कि वो रोजा रखते हैं.

शाहरुख की चेन्नई एक्सप्रेस ईद के मौके पर रिलीज हुई थी. ऐसे में रमजान के महीने में इस फिल्म का प्रमोशन चल रहा था. जब शाहरुख इवेंट में शामिल हुए थे तो उनसे किसी ने पूछा था, “रमजान के महीना चल रहा है. तो आपने इसमें कुछ रोजे भी रखे हैं?” इस पर SRK ने कहा था, “जी काफी सारे रखे हैं. दो चार छूट गए, क्योंकि चोट लगी हुई है. तो जब कंध में दर्द होता है तो मुझे दवाई लेनी पड़ती है. लेकिन माशाअल्लाह तकरीबन सारे ही रोजे रखे हैं.” शाहरुख खान की इस बात से जाहिर है कि वो रमजान के महीने में रोजा रखते हैं. हालांकि, उस साल चोट लगने की वजह से वो पूरे रोजे नहीं रख पाए थे.

View this post on Instagram

A post shared by Aman Malik (@srkalbedo1)

ब्लॉकबस्टर हुई थी शाहरुख की फिल्म

‘चेन्नई एक्सप्रेस’ को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में शाहरुख के अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आई थीं. इस फिल्म को लोगों की तरफ से इस कदर प्यार मिला था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी. सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म का बजट 115 करोड़ रुपये था और वर्ल्डवाइड इस पिक्चर ने 422 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

ये भी पढ़ें-

जब गंभीर हादसे का शिकार हुईं भाग्यश्री, माथे पर आए थे 13 टांके

तीन-तीन शादी कर चुके हैं करण सिंह ग्रोवर, बिपाशा बसु पर ऐसे आया था दिल

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म

बहरहाल, शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ पर बिजी चल रहे हैं. सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. अभी फिल्म को रिलीज होने में समय है. 24 दिसंबर को फिल्म थिएटर्स में दस्तक देगी. उनके साथ इस पिक्चर में उनकी बेटी सुहाना खान भी दिखने वाली हैं. सुहाना इस फिल्म के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू करने वाली हैं.