Asin Wedding: सलमान-आमिर की एक्ट्रेस असिन की शादी को हुए 10 साल, पति ने शेयर कीं Photos

Asin Wedding: सलमान-आमिर की एक्ट्रेस असिन की शादी को हुए 10 साल, पति ने शेयर कीं Photos

Asin Actress: बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स संग काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन ने 2016 में शादी के बाद फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी. हाल ही में उनकी शादी को 10 साल पूरे हो गए हैं और इसी मौके पर उनके पति राहुल शर्मा ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक कई कलाकारों ने अपनी छाप छोड़ी है. इस लिस्ट में असिन का नाम भी शामिल है. असिन ने आमिर खान, अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे बड़े-बड़े बॉलीवुड सुपरस्टार संग काम किया है. एक वक्त पर असिन की फिल्ममेकर्स के बीच डिमांड काफी ज्यादा थी और वो बी टाउन की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार हुआ करती थीं.

शादी की 10वीं सालगिरह के मौके पर राहुल ने अपनी पत्नी असिन के लिए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी क्रिश्चियन शादी की एक झलक दिखाई. इस फोटो में असिन सफेद वेडिंग गाउन में बहुत खूबसूरत लग रही हैं.

10वीं मैरिज एनिवर्सरी विश करते हुए राहुल शर्मा ने असिन के साथ एक कैंडिड सेल्फी शेयर की. राहुल ने अपने कैप्शन में लिखा, "10 खुशहाल साल... वो मेरी जिंदगी की हर जरूरी चीज की शानदार को-फोउंडर हैं, और मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे उनकी जिंदगी में को-स्टार का रोल मिला! शादी की 10वीं सालगिरह मुबारक हो, माय लव. तुम हमारे घर और मेरे दिल को एक हाई-ग्रोथ स्टार्ट-अप की तरह चलाओ, और मैं हर दिन तुम्हारी जिंदगी के सेट पर आता रहूं."

असिन ने 19 जनवरी 2016 में माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी की थी. अक्टूबर 2017 में असिन ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया, जिसका नाम एरिन है. शादी के बाद असिन ने फिल्म इंडस्ट्री से दूर होने का फैसला किया और इसके बाद वो किसी फिल्म में नहीं नजर आईं.