झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज सुबह नई दिल्ली में निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे.

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज सोमवार सुबह निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन पर शोक जताते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री और उनके बेटे हेमंत सोरेन ने कहा कि गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए.

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज सुबह 8:48 पर निधन हो गया. वह गंगाराम अस्पताल में नेफ्रोद डिपार्टमेंट में एडमिट थे. उन्हें किडनी से संबंधित समस्या थी. इसके अलावा शरीर में और भी कुछ परेशानी भी थी. वह 81 साल के थे.

झारखंड के मुख्यमंत्री और बेटे हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर पिता के निधन की जानकारी देते हुए पोस्ट किया, “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं. आज मैं शून्य हो गया हूं.”

शिबू सोरेन का लंबे समय से अस्पताल में नियमित इलाज चल रहा था. उन्हें 24 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया था, ‘उन्हें हाल में यहां भर्ती कराया गया, इसलिए हम उन्हें देखने आए हैं. उनकी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की जा रही है.’