Hanuman Ansh Box Office: 35 दिनों में बजट का 96 गुना कलेक्शन! 200 करोड़ के माइलस्टोन से महज 8 कदम दूर है फिल्म

Hanuman Ansh Box Office: 35 दिनों में बजट का 96 गुना कलेक्शन! 200 करोड़ के माइलस्टोन से महज 8 कदम दूर है फिल्म

बॉलीवुड फिल्म हनुमान अंश एक और बड़ा कीर्तिमान रचने के बेहद करीब पहुंच गई है. ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर ले जाएगी. फिल्म की कमाई के डिटेल्स आ गए हैं.

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 35: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म हनुमान अंश सिनेमाघरों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ रहे हैं. इस फिल्म ने रिलीज के 35 दिनों में अपने ताबड़तोड़ प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है. रिलीज के वक्त फिल्म ने काफी धीमी शुरुआत की थी जिसकी वजह से सिनेमाघरों के ओनर्स ने इसे हटा भी दिया था. लेकिन बाद में ये फिल्म चर्चा में आई और टॉक्सिक जैसी मेगा बजट की फिल्म के सामने भी इसने काफी शानदार प्रदर्शन किया. आलम तो ये है कि अब रिलीज के 35वें दिन इसने 10 करोड़ का कलेक्शन किया है.

ये फिल्म पहले ही स्लीपर हिट का दर्जा हासिल कर चुकी है. इसके अलावा फिल्म देश की सबसे ज्यादा फ्रॉफिटेबल मूवी भी बन चुकी है. हनुमान अंश फिल्म ने रिलीज के 35 दिन पूरे कर लिए हैं आइए जानते हैं कि इसके कलेक्शन का लेखा-जोखा कैसा है.

हनुमान अंश ने कितने कमा लिए?

हनुमान अंश फिल्म की बात करें तो पिछले 6 दिनों से इसकी कमाई डबल डिजिट में ही जा रही है. इस फिल्म ने यश की टॉक्सिक की बची-कुची उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया है. फिल्म वीकडेज में जब 10 करोड़ से ज्यादा कमा ले जा रही है तो फिर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीकेंड पर तो ये और भी बड़ा कमाल कर के दिखा सकती है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का 35 दिनों का नेट कलेक्शन 163.13 करोड़ रुपये का हो चुका है. इस कलेक्शन को काफी अच्छा माना जा रहा है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 192.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ऐसे में फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर ले जाएगी.

ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh Earnings: हनुमान अंश ने कमाए 150 करोड़, पर ये पैसा मिलेगा किसे? जानिए कमाई का असली मालिक कौन

बजट का 96 गुना ज्यादा कमा डाला

हनुमान अंश फिल्म ने जो कमाल किया है वो सबके बस की बात नहीं है. इस फिल्म ने अपने बजट का 96 गुना ज्यादा कमा लिया है. 2 करोड़ के मामुली बजट में बनी इस फिल्म ने 192.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म से आगे और भी उम्मीद लगाई जा रही है. ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म अगर इसी रिदम से कमाई करती रही तो इसके लिए 300 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर पाना भी कोई बड़ी बात नहीं होगी. फिलहाल देखना रोचक होगा कि अपने इस वीकेंड में फिल्म का कलेक्शन कितना जाता है.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More