Hina Khan Turkey Vacation: 4600 KM दूर खूबसूरत वादियों में ये कहां पहुंचीं हिना खान? वेकेशन की तस्वीरें देख फ्लैट हुए फैंस
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों तुर्की में अपने परिवार के साथ यादगार छुट्टियां बिता रही हैं. गोरेम वैली, कैपाडोसिया से शेयर की गई उनकी हॉट एयर बैलून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें उनका स्टाइल और खुशी साफ झलक रही है.
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों तुर्की में अपने परिवार के साथ खूबसूरत वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं, जहां से उन्होंने अपने फैंस के लिए कई शानदार और यादगार पल साझा किए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
इन तस्वीरों में हिना खान का स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहा है, एक्ट्रेस की ये तस्वीरें कैपाडोसिया के गोरेम वैली की हैं. हिना ने फोटो शेयर करने के साथ अपने इस एक्सपीरियंस को भी लोगों के साथ साझा किया है.
हिना ने पोस्ट शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा है कि हम सच में बहुत खुशनसीब रहे कि हमें इतना खूबसूरत मौसम और दिन देखने को मिला. गोरेमे वैली की सुंदरता देखकर मन खुश हो गया.
आगे उन्होंने जगह की सुंदरता बयां करते हुए लिखा कि हजारों साल पुरानी ये प्राकृतिक जगह इतिहास और खूबसूरती से भरी हुई है, यहां की हर तस्वीर किसी आइकॉनिक फ्रेम जैसी लगती है.
लोग उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फिल्मी सितारों से लेकर फैंस ने उन पर खूब प्यार लुटाए हैं. समांथा रुथ प्रभु से लेकर रुबीना दिलैक ने भी एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ की है.
काम की बात करें तो हिना खान टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों पर अपने दमदार अभिनय से पहचान बना चुकी हैं और हर बार कुछ नया ट्राई करती नजर आती हैं, जिसकी वजह से उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है.



